जानिए किसने कहा, ''''विनाश की तरफ बढ़ रहा कांग्रेस, शुरुआत बिहार से''''
Updated at : 11 Oct 2017 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता तथा पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस के अंत की शुरुआत बिहार से शुरू हो गयी है. कांग्रेस में अब वंशवाद और भ्रष्टाचार के अलावा कोई नीति बची ही नहीं है. कांग्रेस में समर्पित व जमीनी कार्यकर्ता हाशिए पर चले गये हैं और उनकी जगह केवल परिवार की […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता तथा पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस के अंत की शुरुआत बिहार से शुरू हो गयी है. कांग्रेस में अब वंशवाद और भ्रष्टाचार के अलावा कोई नीति बची ही नहीं है.
कांग्रेस में समर्पित व जमीनी कार्यकर्ता हाशिए पर चले गये हैं और उनकी जगह केवल परिवार की परिक्रमा करने वाले हवा-हवाई नेताओं ने ले ली है. केवल बिहार कांग्रेस में ही नहीं, बल्कि देश के हर राज्य में कांग्रेस की यही स्थिति है. रंजन के कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता असंतोष से भरे हुए हैं. कभी देश में 400 सीटें जीतने वाली पार्टी आज 44 सीट पर सिमट कर तेजी से खात्मे के तरफ बढ़ रही है.
कांग्रेस आज जनता से हट कर सिर्फ केंद्र के कामों की बेवजह की नुक्ता.चीनी करने तक सीमित हो गयी है. कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति को जनता बार.बार नकार रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




