ePaper

पटना में मेट्रो के लिए अभी और करना होगा इंतजार...यहां अटक रहा है पेच

Updated at : 30 Aug 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में मेट्रो के लिए अभी और करना होगा इंतजार...यहां अटक रहा है पेच

पटना : पटना मेट्रो रेल के लिए नगर विकास व आवास विभाग को अभी और इंतजार करना होगा. केंद्र सरकार द्वारा नयी मेट्रो नीति तैयार की गयी है. इसका गजट प्रकाशन नहीं हुआ है. राज्य सरकार की ओर दिसंबर 2016 में पुराने पैटर्न पर पटना मेट्रो प्रोजेक्ट को स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास […]

विज्ञापन
पटना : पटना मेट्रो रेल के लिए नगर विकास व आवास विभाग को अभी और इंतजार करना होगा. केंद्र सरकार द्वारा नयी मेट्रो नीति तैयार की गयी है. इसका गजट प्रकाशन नहीं हुआ है. राज्य सरकार की ओर दिसंबर 2016 में पुराने पैटर्न पर पटना मेट्रो प्रोजेक्ट को स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया था.
इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिले, इसके पहले केंद्र सरकार ने पूरे देश में मेट्रो प्रोजेक्ट की स्वीकृति के लिए नयी मेट्रो नीति की घोषणा कर दी है. नयी मेट्रो नीति को केंद्रीय कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है. अभी इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गयी है. इधर नगर विकास व आवास विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि नयी मेट्रो नीति के आने के बाद उसके अध्ययन के आधार पर पुराने प्रोजेक्ट में संशोधन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन