VIDEO : तेजस्वी पोस्टर पर बवाल, जदयू ने कहा- बाहुबली मतलब, जनता अपराधी और लंपट समझती है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2017 3:39 PM
पटना : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जगह-जगह पोस्टर लगाये जा रहे हैं. बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव को पोस्टरों में बाहुबली के रूप में दर्शाया जा रहा है. इसे लेकर अब बिहार में सियासत तेज हो […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जगह-जगह पोस्टर लगाये जा रहे हैं. बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव को पोस्टरों में बाहुबली के रूप में दर्शाया जा रहा है. इसे लेकर अब बिहार में सियासत तेज हो गयी है. जदयू प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पोस्टर का जो भी स्वरूप दल का उभरकर सामने आयेगा. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बाहुबली को गुंडा, लंपट और रंगदार के रूप में जानती है, अब पोस्टर में वह रामायण की तरफ हैं या महाभारत की तरफ हैं, मैं नहीं जानता हूं. राजद के लंपटीकरण के वाहक राजद के लोग ही है. नीरज कुमार ने कहा कि राजद सुप्रीमो के अंदर जेल की आत्मा प्रवेश कर गयी है.
https://www.youtube.com/watch?v=PnxP4CedZAo
गौरतलब हो कि बिहार की राजधानी पटना में 27 अगस्त को होने वाली राजद की रैली को लेकर पोस्टर और बैनर लगने शुरू हो गये है. ऐसे ही एक पोस्टर में राजद सुप्रीमो के पुत्र एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बाहुबली अवतार में दिखाया गया है. लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे इस पोस्टर को राजद के नेता धर्मेंद्र यादव की ओर से पटना शहर में लगाया गया है. जिसमें तेजस्वी यादव सुपरहिट फिल्म बाहुबली के लीड किरदार वाले गेटअप में नजर आ रहे हैं. तेजस्वी के साथ-साथ इस पोस्टर में उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव को भी जगह मिली है, लेकिन लोगों का ध्यान तेजस्वी का बाहुबली वाला गेटअप ही खींच रहा है.
मालूम हो कि बिहार में महागठबंधन की सरकार टूटने के बाद सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और भाजपा पर हमलावर हैं. तेजस्वी पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और नीतीश पर वार कर रहे हैं. वहीं 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में राजद की ओर ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की गयी है. जिसमें गैर-एनडीए दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. रैली में निशाने पर भाजपा के साथ-साथ नीतीश कुमार भी हैं. बता दें कि हाल ही में जदयू ने राजद-कांग्रेस से महागठबंधन तोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार का भाजपा के साथ जाना विपक्षी फ्रंट के लिए बड़ा झटका साबित होगा.
यह भी पढ़ें-
VIDEO : सृजन घोटाला मामले में राबड़ी का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा-आरोपितों को जहर देकर मारा जा रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










