ePaper

आरा-सासाराम के बीच कल से दो जोड़ी डेमू ट्रेनें, आज उद्घाटन समारोह

Updated at : 22 Aug 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
आरा-सासाराम के बीच कल से दो जोड़ी डेमू ट्रेनें, आज उद्घाटन समारोह

पटना : आरा व सासाराम के बीच दो जोड़ी नयी डेमू ट्रेनों की सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. डेमू ट्रेन संख्या 75271/75272 व 75273/75274 का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. मंगलवार को आरा स्टेशन पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया जायेगा, जिसमें उन्हें रवाना किया जायेगा और बुधवार से दोनों ट्रेनें नियमित […]

विज्ञापन
पटना : आरा व सासाराम के बीच दो जोड़ी नयी डेमू ट्रेनों की सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. डेमू ट्रेन संख्या 75271/75272 व 75273/75274 का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. मंगलवार को आरा स्टेशन पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया जायेगा, जिसमें उन्हें रवाना किया जायेगा और बुधवार से दोनों ट्रेनें नियमित व निर्धारित समय से चलेंगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि आरा से सासाराम के रास्ते मुगलसराय तक चलनेवाली ट्रेन संख्या 54271/54272 आरा-मुगलसराय-आरा सवारी गाड़ी का परिचालन पूर्व में निर्धारित समय व ठहराव के अनुरूप किया गया है.
ट्रेन संख्या 75271/75272 आरा–सासाराम डेमू सवारी गाड़ी
ट्रेन संख्या 75271 आरा-सासाराम डेमू सवारी गाड़ी आरा से सुबह 5:00 बजे खुलेगी और 8:30 बजे सासाराम पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 75272 सासाराम-आरा डेमू सवारी गाड़ी सासाराम स्टेशन से सुबह 9:30 बजे खुलेगी और डाउन में सभी स्टेशनों व हॉल्टों पर रुकते हुए दिन के 1:00 बजे आरा स्टेशन पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 75273/75274 आरा-सासाराम डेमू सवारी गाड़ी
ट्रेन संख्या 75273 आरा-सासाराम डेमू सवारी गाड़ी आरा स्टेशन से दोपहर 2:00 बजे खुलेगी और सासाराम स्टेशन पर शाम 5:30 बजे पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या संख्या 75274 सासाराम-आरा डेमू सवारी गाड़ी सासाराम से शाम 6:00 खुलेगी और आरा स्टेशन रात्रि 9:30 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन अप व डाउन में सभी स्टेशनों व हॉल्टों पर रुकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन