सात साल बाद नीतीश-मोदी ने साथ-साथ ली शपथ
Updated at : 28 Jul 2017 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : करीब सात साल बाद नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी ने साथ-साथ शपथ ली. वर्ष 2010 के बाद 2017 के 27 जुलाई को दोनों ने राजभवन में शपथ ग्रहण किया. नीतीश कुमार ने छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वहीं, सुशील मोदी ने चौथी बार मंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने […]
विज्ञापन
पटना : करीब सात साल बाद नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी ने साथ-साथ शपथ ली. वर्ष 2010 के बाद 2017 के 27 जुलाई को दोनों ने राजभवन में शपथ ग्रहण किया. नीतीश कुमार ने छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वहीं, सुशील मोदी ने चौथी बार मंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद दोनों ने पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. नीतीश कुमार शपथ ग्रहण के लिए 9.45 बजे पहुंच गये थे. उनके साथ उनके भाई सतीश कुमार आये थे. वहीं, उनसे पहले 9.40 बजे भाजपा नेता सुशील मोदी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे.
राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने नीतीश कुमार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी. इससे पहले उन्होंने फरवरी, 2015 में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री बनने पर शपथ दिलायी थी. शपथ ग्रहण समारोह में जदयू, भाजपा, हम, लोजपा, रालोसपा के विधायक व विधान पार्षद तो मौजूद थे, लेकिन राजद-कांग्रेस की ओर से कोई सदस्य नजर नहीं आये. जदयू-भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं से भी राजभवन का राजेंद्र मंडप भरा हुआ था. कुरसी का भी खेल राजभवन में दिखा. देर से आने वाले कई पूर्व मंत्रियों और पार्टी के आला नेताओं तक को कुरसी तलाशनी पड़ी, कार्यकर्ताअों के जमे होने के कारण उन्हें खड़ा रहना पड़ा. राष्ट्रगान की धुन के बाद नीतीश कुमार ने जहां मुख्यमंत्री पद की, वहीं सुशील कुमार मोदी ने मंत्री पद की शपथ ली.
शपथ लेने के बाद दोनों ही दलों के वरीय नेताओं, सांसद, विधायक, विधान पार्षदों, अधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने भी नीतीश कुमार व सुशील कुमार मोदी को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




