रघुबर दास ने बोला नीतीश सरकार पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में लालू के हाथ में कमान

पटना : बिहार की राजधानी पटना पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज महागठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला है. भ्रष्टाचार के मामलेको लेकर महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुएआज रघुबर दास ने मुख्यमंत्री नीतीशकुमार को लालू प्रसाद का डमी सीएम करार दिया. साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चारा घोटाला मामले […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज महागठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला है. भ्रष्टाचार के मामलेको लेकर महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुएआज रघुबर दास ने मुख्यमंत्री नीतीशकुमार को लालू प्रसाद का डमी सीएम करार दिया. साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालूप्रसाद यादव अभी पटना-रांची किए हुए हैं. अब जल्द ही उनका परिवार पटना-दिल्ली करेगा.
तेली-साहूसमाज के एक कार्यक्रममेंहिस्सा लेने के लिए पटना पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबरदासने नीतीश सरकार परनिशाना साधते हुएकहाकि जिस तरह यूपीए की सरकार में मनमोहन सिंह डमी पीएम थे और कमान सोनिया गांधी के हाथ में थी, उसी तरह अभी बिहार में नीतीश कुमार डमी सीएम हैं और कमान लालू के हाथों में है. रघुबर दास ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण लालू प्रसाद को रांची में मुकदमा झेलना पड़ रहा हैऔर वे पटना-रांची किए हुए हैं. भ्रष्टाचार के ऐसे ही नये मामलों को लेकर अब लालू यादव का परिवार पटना-दिल्ली करने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




