ePaper

लालू प्रसाद यादव को मिली सीबीआई कोर्ट में पेशी से छूट

Updated at : 30 Jun 2017 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव को मिली सीबीआई कोर्ट में पेशी से छूट

रांची : चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत से पेशी से छूट मिली है. जानकारी के मुताबिक लालू के वकील ने मीडिया से बताया है कि लालू को कोर्ट की ओर से पेशी में छुट दी गयी है. इससे पूर्व चारा घोटाले में नामजद आरजेडी सुप्रीमो लालू […]

विज्ञापन

रांची : चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत से पेशी से छूट मिली है. जानकारी के मुताबिक लालू के वकील ने मीडिया से बताया है कि लालू को कोर्ट की ओर से पेशी में छुट दी गयी है. इससे पूर्व चारा घोटाले में नामजद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बुधवार शाम रांची पहुंचे. उन्हें गुरुवार को चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी को लेकर सुनवाई के लिए सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होना था.

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई के दौरान लालू यादव ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की अपील की थी जिसे अदालत ने ठुकरा दिया था. अब फिर कोर्ट ने लालू यादव को पेशी में छूट दी है. यह लालू प्रसाद यादव के लिए राहत की खबर है.

यह भी पढ़ें-
महागठबंधन में मचे बवाल के बीच लालू ने की नीतीश से बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन