लालू परिजनों की जिंदगी बरबाद करने से भी नहीं डरे : सुशील मोदी

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि लालू प्रसाद में अगर हिम्मत नहीं होती तो चारा घोटाले में आरोपित होकर जेल जाते समय अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार की छाती पर नहीं बैठाते. यह लालू की हिम्मत ही है कि 750 करोड़ के चारा घोटाले […]
पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि लालू प्रसाद में अगर हिम्मत नहीं होती तो चारा घोटाले में आरोपित होकर जेल जाते समय अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार की छाती पर नहीं बैठाते. यह लालू की हिम्मत ही है कि 750 करोड़ के चारा घोटाले में पांच साल के लिए सजायाफ्ता होने के बावजूद लूट मचा कर अपने परिजनों की जिंदगी बरबाद करने से भी नहीं डरे. मोदी ने कहा कि एक समय लालू के विधायकों की संख्या डेढ़ सौ से घट कर 22 पर सिमट गयी थी, मगर अपने पतन पर कभी उन्हें मलाल नहीं रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




