पछुआ से मॉनसून भटका, अब कल पहुंचेगा बिहार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत बना था, जिससे मंगलवार की देर रात तक पूर्वी बिहार में मॉनसून प्रवेश करने का पूर्वानुमान लगाया गया था. लेकिन, पछुआ हवा ने मॉनसून की ट्रफ लाइन का रास्ता बदल दिया. इससे 15 जून तक पूर्वी बिहार में मॉनसून प्रवेश की संभावना है और […]
विज्ञापन
पटना : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत बना था, जिससे मंगलवार की देर रात तक पूर्वी बिहार में मॉनसून प्रवेश करने का पूर्वानुमान लगाया गया था. लेकिन, पछुआ हवा ने मॉनसून की ट्रफ लाइन का रास्ता बदल दिया. इससे 15 जून तक पूर्वी बिहार में मॉनसून प्रवेश की संभावना है और 17 जून से पटना सहित पूरे राज्य में मॉनसून की बारिश शुरू हो जायेगी.
हालांकि, मंगलवार को पटना में सुबह से लेकर शाम तक चिलचिलाती धूप निकली जिससे ऊमस भरी गरमी अधिक महसूस की गयी और शाम में तेज पछुआ हवा और आस-पास में हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को दिन के 11 बजे से पछुआ हवा चलना शुरू हो गयी, जिससे मॉनसून का रास्ता बदल गया. राजधानी में अगले दो-तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 40 से अधिक दर्ज किया जायेगा, जो मॉनसून आने का लक्षण है. हालांकि, आसमान में हल्के बादल भी छाये रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है. कहीं-कहीं स्थानीय साइक्लोन मजबूत होने की वजह से हल्की बारिश हो रही है, लेकिन मॉनसून की बारिश पूरे सूबे में 17 जून से शुरू होगी.
बांग्लादेश में 53 मरे : बांग्लादेश में भारी बारिश के कारण आये भूस्खलन से 53 लोगों की मौत हो गयी. बंगाल की खाड़ी में दबाव की स्थिति के कारण सोमवार से ही यहां मूसलधार बारिश हुई, जिससे ढाका व चटगांव शहरों में बाढ़ आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




