ePaper

पटना साहिब लोकसभा: BJP के गढ़ में कांग्रेस नहीं लगा पायी सेंध, शत्रुघ्न सिन्हा को भी जनता ने कर दिया था खामोश

Updated at : 23 Jan 2024 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
पटना साहिब लोकसभा: BJP के गढ़ में कांग्रेस नहीं लगा पायी सेंध, शत्रुघ्न सिन्हा को भी जनता ने कर दिया था खामोश

Lok Sabha Elections 2024 कांग्रेस ने 2019 में शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया. इस बार भाजपा की ओर से पार्टी के फायरब्रांड नेता रविशंकर प्रसाद मैदान में थे.

विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा परिसीमन के बाद तीन लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं. तीनों लोकसभा चुनावों में राजधानी पटना की सीट हॉट सीट है. इस पर कांग्रेस ने भी अपनी साख दांव पर लगायी. सीट जीतने के लिए तीनों लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने राजनीति करनेवाले प्रत्याशियों के बीच उपलब्ध नेताओं को अपना टिकट दिया. नेमफेम रहने के बाद भी यह सीट कांग्रेस के पास नहीं आयी

BJP के गढ़ में कांग्रेस नहीं लगा पायी सेंध

राजधानी पटना में दो लोकसभा क्षेत्र हैं. इनमें पटना साहिब लोकसभा सीट वर्ष 2009, 2014 और 2019 में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे. पार्टी ने वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में सिनेमा और टेलीविजन के चर्चित कलाकार शेखर सुमन को अपना प्रत्याशी बनाया . शेखर सुमन के सामने भाजपा ने सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा. शत्रुघ्न सिन्हा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी पस्त हो गये.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: सीतामढ़ी पर INDIA-NDA की नजर, आरजेडी और जदयू में यहां होता रहा है रोचक मुकाबला
नेमफेम प्रत्याशियों की साख भी काम नहीं आयी

इसी प्रकार से जब वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव हुआ तो उस चुनाव में भी कांग्रेस ने भोजपुरी के अपने समय के प्रसिद्ध सुपर स्टार कुणाल सिंह को मैदान में उतारा था. कुणाल सिंह को भी 2014 के लोकसभा चुनाव में शिकस्त मिली. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने फिर एक नये प्रत्याशी को अपना सिंबल दिया.

जनता ने शत्रुघ्न सिन्हा को भी कर दिया था खामोश

पटना साहिब से लगातार सांसद चुने जानेवाले शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा छोड़ चुके थे. ऐसे में कांग्रेस ने 2019 में शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया. इस बार भाजपा की ओर से पार्टी के फायरब्रांड नेता रविशंकर प्रसाद मैदान में थे. नतीजा निकला कि कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को हार मिली और फिर एक बार पटना साहिब लोकसभा सीट कांग्रेस के हाथ से फिसल गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन