पटना: दानापुर में तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, घर के बाहर खेल रहे बच्चे की भी गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2023 10:02 AM
Patna: दानापुर में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी. इन मृतकों में एक बालक भी शामिल है जो अपने घर के बाहर बहनों के साथ खेल रहा था. कहीं ट्रक तो कहीं ट्रैक्टर के धक्के से मौत हुई है.
Patna: दानापुर में शुक्रवार के दिन सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. अलग-अलग सड़क हादसे की घटनाओं में ये मौत हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में भेजा गया. वहीं इन सड़क हादसों से प्रभावित परिवार के लोगों में कोहराम मचा रहा.नगर के शाहपुर व रूपसपुर थाना क्षेत्र में ये दुर्घटनाएं घटी हैं.
दानापुर में शुक्रवार को अलग- अलग हुए सड़क हादसे में एक बालक समेत तीन लोगो की मौत हो गई. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले मृतक के परिजन रोते- बिलखते रहे . शाहपुर थाना क्षेत्र शिवाला मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम एक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. राजेश राय का 5 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार अपनी तीन बहनों के साथ घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान तेज गति से बाइक ने बालक को कुचल डाला.
मृत बच्चे के पिता राजेश राय ने बताया की शाम 6 बजे उनका पुत्र अपनी बहनों के साथ घर के बाहर खेल रहा था. उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया. सतीश इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाइक सवार व्यक्ति जख्मी बच्चे को लेकर इलाज के लिए करीब दो घंटे तक इधर-उधर घूमता रहा. उसके बाद बच्चे को नजदीक के ही एक निजी क्लिनिक में लेकर गया. बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया तो बाइक सवार बच्चे को मृत अवस्था में छोड़कर भाग गया. घटना की सूचना पाकर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
Also Read: बिहार: मुंगेर में भीषण अगलगी के बाद विलंब से पहुंची दमकल गाड़ी पर पथराव, जख्मी चालक वाहन लेकर मौके से भागा
वहीं शाहपुर थाना क्षेत्र में एक बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई. घटना दाउदपुर मस्जिद के पास की है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार होगा. मृतक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के भतहेरी गांव निवासी देव शरण राय के 45 वर्षीय पुत्र नागेंद्र राय के रूप में हुई है. मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिताजी दानापुर से काम कर शाम 5 बजे घर लौट रहे थे. उसी दौरान यह घटना घटी. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
एक अलग सड़क हादसे की घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात घटी. जब आर पी एस मोड़ के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और जख्मी को इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा. लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान कामेश्वर पांडे के 36 वर्षीय पुत्र विद्या भूषण पांडे के रूप में हुई है जो पेशे से हाईकोर्ट के वकील थे. बताया जा रहा की विद्या भूषण पांडे किसी शादी समारोह से अपने आवास बाइक से लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. ट्रैफिक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










