पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ी जानकारी आयी, इस दिन शुभारंभ करने आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी..

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन कब से चलेगी इसकी जानकारी अब सामने आ गयी है. इसी महीने मई में ही ये ट्रेन दोनों राज्यों के बीच दौड़ती दिख सकती है. इसे लेकर अब दोनों प्रदेशों में रेलवे की ओर से तैयारी अंतिम रुप में है. जानिए क्या है ताजा अपडेट..
Patna Ranchi Vande Bharat Train: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार बिहार-झारखण्ड के लोगों को बेसब्री से है. दोनों राज्यों की राजधानी के बीच 8 कोच की ये वंदे भारत ट्रेन चलेगी. वंदे भारत ट्रेन देश के कई हिस्सों में चल रही है लेकिन बिहार-झारखण्ड के बीच वंदे भारत ट्रेन (Patna-Ranchi Vande Bharat Express) कब से दौड़ेगी इसका इंतजार लोगों को काफी ज्यादा है. एक तरफ जहां इस तेज रफ्तार वाली ट्रेन को चलाने के लिए पटरियों का काम जोरों पर है तो वहीं इसके लिए जरुरी और भी कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है. इस बीच अब एक जानकारी सामने आ रही जो आपको ये बताएगी कि पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन कब से चलेगी?
पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर इससे जुड़े कार्य दोनों राज्यों में तेज गति से चल रहे हैं. ऐसी उम्मीद है कि इसी महीने ये ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी. वहीं इसकी प्रबल संभावना है कि इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. रांची में इसकी तैयारी की भी सुगबुगाहट देखी जा रही है. दोनों राज्यों में रेलवे के वरीय अधिकारी लगातार इससे जुड़े कामों का जायजा ले रहे हैं. वहीं बैठकों का दौर भी जारी है.
Also Read: पटना- रांची वंदे भारत ट्रेन के किराये की जानकारी आयी सामने, इतने रुपए में लेंगे तेज रफ्तार सफर का आनंद..
बता दें कि इस ट्रेन के मेंटनेंस का काम झारखण्ड में हटिया यार्ड में तो बिहार में राजेंद्र नगर टर्मिनल पर होगा. इसके लिए यार्ड का काम भी चल रहा है. इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ टेक्निकल काम भी किए जा रहे हैं. ये ट्रेन आठ कोचों के साथ चलेगी और इसे गया-हजारीबाग होकर चलाने की तैयारी है. जल्द ही इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आने की उम्मीद है.
बताते चलें कि इस पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का किराया कितना होगा. इसे लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल हैं. जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा रेलवे करेगी और लोगों को किराया पता चलेगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे के अधिकारी ने बताया कि इसका किराया जनशताब्दी से थोड़ा अधिक होगा. एसी चेयर कार का किराया हजार रुपए के करीब होने की संभावना है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




