पटना फायरिंग आखों देखी: रायफल, पिस्टल और कट्टे से अपराधी बरसा रहे थे गोलियां..., बेकसूरों की ही गयी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2023 7:17 AM

विज्ञापन

Patna Firing News: पटना के फतुहा में हुई गोलीबारी में बेकसूरों की ही जान गयी. दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई में दो बेकसूरों की जान चली गयी. किस तरह विवाद के बाद अचानक गोलीबारी शुरू हो गयी. ये बता रहे हैं इसी गोलीकांड में एक जख्मी...

विज्ञापन

Patna Firing News: पटना के फतुहा अंतर्गत नदी थाना के जेठुली गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई. गाड़ी पार्किंग को लेकर मुखिया पति व अन्य गुट में ताबड़तोड़ गोली चली. इस हिंसा में पांच लोगों को गोली लगी जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 3 लोग जख्मी हैं. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं इस हिंसा में घायल एक व्यक्ति आंखों देखी बता रहे हैं..

जख्मी नागेंद्र राय बता रहे घटना…

पटना फायरिंग व हिंसा मामले में नागेंद्र राय गोली लगने से जख्मी हुए हैं. वो बताते हैं कि हम खेत में काम कर रहे थे. जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी. जब देखा तो उमेश राय और चंद्रिका राय में बहस हो रहा था. मुझे लगा कि मेरा बेटा भी इसमें होगा. पहले हमने उसको आवाज दिया लेकिन फिर आगे बढ़ गए. बेटा भी मुझे ही खोज रहा था. जैसे ही भीड़ के पास पहुंचे कि फायरिंग शुरू हो गयी.

Also Read: Patna Firing News: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पटना, 50 राउंड फायरिंग में 2 लोगों की मौत, 8 गिरफ्तार
अचानक एक गोली मेरे कंधे पर लगी…

घायल नागेंद्र बताते हैं कि वहां से हम निकल ही रहे थे कि अचानक एक गोली मेरे कंधे पर लगी और एक गोली हथेली से सटकर पार हो गयी. देखते ही देखते वहां ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी. सभी के हाथों में रायफल, पिस्टल और कट्टा था. जो बीच बचाव करने आता उसपर ही गोलियां बरसायी जा रही थी.

बेकसूरों की गयी जान

घटना के बाद भारी संख्या में लोग पहुंचे. घायल के साथ जो लोग अस्पताल में हैं वो बताते हैं कि विवाद किसी और का था लेकिन अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों को जख्मी कर दिया. जिन लोगों की मौत हुई है उनका कोई कसूर ही नहीं था. गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर हुई इस गोलीबारी में मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा है. परिजनों के चित्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन है. वहीं आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर व मैरिज हॉल में आग लगा दी.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन