पटना में बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर बरसायी गोली, पिता और भाई जख्मी, एक की मौत

पटना में बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलियां बरसा दी है. बताया जा रहा है कि फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बीएमपी 5 के पास पेट्रोल पम्प से पूरब मंगलवार की रात लगभग 9:45 बजे अचानक गोली की आवाज से भगदड़ मच गयी. उस वक्त खगौल-दानापुर रोड में काफी संख्या में गाड़ियां चल रही थी.
पटना में बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलियां बरसा दी है. इसमें प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गयी. वहीं पिता और भाई घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बीएमपी 5 के पास पेट्रोल पम्प से पूरब मंगलवार की रात लगभग 9:45 बजे अचानक गोली की आवाज से भगदड़ मच गयी. उस वक्त खगौल-दानापुर रोड में काफी संख्या में गाड़ियां चल रही थी. गोलियों की आवाज सुन सभी लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. इसके कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. इसी बीच दो युवक एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में हेलमेट लेकर भीड़ से निकलकर भागने लगे. एक ने पिस्टल को हेलमेट में रख लिया. लोगों ने बताया कि भागते वक्त अपराधियों ने फायरिंग भी की.
सिंचाई विभाग से सेवानिवृत हैं प्रॉपर्टी डीलर के पिता
मालूम हो कि इस गोलीबारी की घटना में बिक्रम थाना क्षेत्र के गंगाचक गांव निवासी मंटू शर्मा (उम्र 50 वर्ष), उनके उनके छोटे भाई और पिता को गोली लगी है. घटना की खबर सुनकर पटना के पारस हॉस्पिटल पहुंचे उनके चचेरे भाई कमलेश सिंह ने बताया कि मंटू शर्मा फुलवारीशरीफ में रहकर रियल एस्टेट का कारोबार करते थे. सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त सुधीर शर्मा पटना-खगौल मुख्य मार्ग किनारे बीएमपी 16 के सामने न्यू सबजपूरा कॉलोनी में अपना मकान बनाए हुये हैं. सोमवार की देर रात करीब 9:30 बजे घर के नजदीक एक मैरिज हॉल में बरात लगने जा रहा था. उसी बारात के शोर के आवाज के बीच मंटू शर्मा के घर में कई अपराधी घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे.
गोली की आवाज से खगौल-दानापुर रोड में मची भगदड़, गाड़ियां टकरायीं
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया है कि एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहले मंटू शर्मा के घर के पास गये और रेकी करके लौट आये. थोड़ी देर बाद कई अपराधी अचानक वहां आ धमके और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. पीड़ित परिवार की एक महिला ने बताया कि अचानक गोलियों की आवाज सुनकर जब ऊपरि तल से नीचे पहुंचे, तो देखा कि सुधीर शर्मा सीढ़ी के पास खून से लथपथ तड़प रहे हैं. वहीं पास में मंटू शर्मा भी गिरे थे. वही पिता और भाई को गोली लगने के बाद विरोध करते हुए अपराधियों को ललकारते हुए मंटू का भाई छोटू शर्मा आगे बढ़ा तो अपराधियों ने उसे भी गोलियों से छलनी कर दिया.
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से गोलीबारी करते हुए फरार हो गये. परिवारवालों और कॉलोनी वालों की मदद से तीनों घायलों को पटना के पास अस्पताल ले जाया गया, जहां मंटू शर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना के वक्त ही मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी के बीच एक हाइवा ने एक कार वाले को टक्कर मार दी. हाइवा से कार में धक्का लगते ही कार में सवार युवक ने फुलवारी पुलिस को सूचना दी. घटना स्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि यहां गोलीबारी हुई है, जिसमें 3 लोगों को गोली लगी है. सूचना मिलते ही खगौल, जानीपुर और बेऊर की पुलिस भी मौके पर गयी. घटना के वक्त पीड़ित परिवार के लोग बदहवाशी की हालत में थे. कोई कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं था. मंटू के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने सील कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




