ePaper

51 हजार दीपों से जगमगाया पटना का डाकबंगला चौराहा, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सड़कों पर उमड़े जनसैलाब की देखें फोटो

Updated at : 22 Jan 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
51 हजार दीपों से जगमगाया पटना का डाकबंगला चौराहा, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सड़कों पर उमड़े जनसैलाब की देखें फोटो

पटना के डाकबंगला से बुद्ध स्मृति पार्क तक की सड़क दीयों की झिलमिलाहट से आंखों को चकाचौंध कर रही हैं. इस दौरान सड़कों पर लोगों का भी जन सैलाब उमड़ पड़ा.

विज्ञापन
undefined

पांच सौ वर्षों में शायद यह पहला मौका था जब द्वादशी की रात को दिवाली पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई. आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा पूजा की गई तो दुनिया भर के सनातन धर्म के अनुयायियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल था.

undefined

पटना में भी लोग राम की भक्ति में डूब गए. डाकबंगला चौराहे को श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में राममय में तबदील हो गया था. शाम चार बजे से लोग डाकबंगला चौराहे पर जुटने लगे थे. जय श्री राम के जय घोष से गुंजता रहा.

undefined

शाम में राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर ने 51 हजार दीपों के दीपोत्सव की शुरुआत मंच पर दीप प्रज्वलन से की. उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी, अभिनंदन समिति के अध्यक्ष जगजीवन सिंह बबलू भी थे.

undefined

एक बार पुनः शंखनाद के बीच दीपोत्सव की झलक पटनावासियों को अचंभित करने वाला था, इसके साथ ही पटाखों की झिलमिल छटा लोगों के उत्साह को व्यक्त करने वाला था. ऐसी दीपावली पटना में पहली बार देखी गई जहां एक ओर एक साथ 51 हजार दीपों से डाकबंगला से बुद्ध स्मृति पार्क तक की सड़क दीयों की झिलमिलाहट से आंखों को चकाचौंध कर रहे थे.

undefined

वहीं, दूसरी ओर भजन के साथ आसमान में रंगारंग आतिशबाजी लोगों के मन को लुभा रही थी, जो कोई भी मंच के सामने आया वो आगे बढ़ने की बजाय अपनी जगह पर रुक कर संगीत और कोलकाता से बुलाये गये राम दरबार के कलाकारों के आकर्षक स्वरूप को देख रहा था.

undefined

सब अपने मोबाइल में इस अविस्मरणीय दृश्य को संजो कर रखना चाहता था. हज़ारों की संख्या में राम भक्त हाथों में भगवा ध्वज और मुंह पर जय श्री राम के नारे के साथ डाकबंगला चौराहे पर आज इस ऐतिहासिक दिन के गवाह बने.

undefined

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आज गौरवान्वित होने का दिन है. आज से प्रभु श्रीराम टेंट में नहीं अपने भव्य मंदिर में विराज रहे हैं. इसके पूर्व उन्होंने एसके पुरी स्थित शिव मंदिर पार्क में सुंदरकांड का पाठ एवं भंडारा का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि सनातनियों के सदियों के संघर्ष और बलिदान का सुफल है कि आज अयोध्या में नव निर्मित भव्य मंदिर में श्रीराम लला विराजमान हुए हैं.

undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन