Patna Crime: सूद के पैसे के लिए महादलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, दरिंदगी की पढ़िए पूरी कहानी..

Updated at : 25 Sep 2023 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
Patna Crime: सूद के पैसे के लिए महादलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, दरिंदगी की पढ़िए पूरी कहानी..

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि शनिवार की रात करीब दस बजे घर के बाहर पानी लेने निकली थी. वहीं पर प्रमोद सिंह और उनके पुत्र अंशु कुमार पहुंच गये और गाली गलौज करने लगे.

विज्ञापन

राजधानी पटना से सटे खुसरूपुर के मौसीमपुर गांव में दबंगों ने सूद का पैसा वापस नहीं करने पर शनिवार की रात एक महादलित महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई कर दी. महिला का सिर फट गया है. महिला का आरोप है कि मारपीट के बाद भी जब दबंगों का मन नहीं भरा तो उन्होंने उसके मुंह में पेशाब कर दिया. पीड़ित के बयान पर खुसरूपुर थाना में दबंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह शनिवार की रात करीब दस बजे घर के बाहर स्थित चापाकल से पानी लेने निकली थी. वहीं पर घात लगाये स्व चंद्रदीप सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह व प्रमोद सिंह के पुत्र अंशु कुमार पहुंच गये और गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम्हारे पति को बंधक बना कर रखे हैं. चलकर मिल लो, नहीं तो उसकी हत्या कर देंगे. प्रमोद सिंह के दरवाजे पर पहुंची, तो देखा कि वहां पर चार लोग मौजूद हैं. उसने पुलिस को बताया कि मैं चारों को पहचानती हूं, पर उनका नाम नहीं जानती. सभी मिलकर पहले मुझे निर्वस्त्र कर दिया फिर मेरी जमकर पिटाई कर दी.

1500 सौ रुपये को लेकर था विवाद

किसी तरह जान बचाकर नग्न अवस्था में घर की ओर भागी. इधर, परिवार वालों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. इसके बाद पीड़िता को थाना ले जाया गया. फिलहाल खुसरूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है. पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि उसके पति ने कर्ज के तौर पर प्रमोद सिंह से 1500 सौ रुपये लिये थे और उसकी अदायगी भी कर दी थी. बावजूद, अतिरिक्त सूद के रूप में पैसा मांगा जा रहा था. घटना के संबंध में एसडीपीओ फतुहा सियाराम यादव ने कहा कि महा दलित महिला के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

महिला ने पुलिस को पहले भी दी थी इसकी सूचना

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमोद सिंह सूद पर पैसा का लेन देन करता है. वह पिछले कई दिनों से पीड़ित महिला से अपने सूद का पैसा की मांग कर रहा था. महिला के देने से इंकार करने पर उसने शनिवार की सुबह में भी धमकी दिया था कि तुम पैसा नहीं दी तो तुमको नंगा कर पूरे गांव में घुमायेंगे. महिला ने इसकी तत्काल सूचना सुबह में पुलिस को दी थी. लेकिन, पुलिस इस दिशा में कोई कार्रवाई करने के बदले पूरी बात प्रमोद सिंह को बता दी थी. प्रमोद सिंह इससे नाराज हो गया और शनिवार की रात 10 बजे महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई कर दी.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन