Patna- Aurangabad Road News: पटना से औरंगाबाद का सफर अब दो घंटे में होगा पूरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

Patna- Aurangabad Road News: पटना से औरंगाबाद बिहार को शीघ्र ही एक और फोरलेन एक्सप्रेस-वे मिलेगा. इससे औरंगाबाद से पटना तक का सफर आसान हो जायेगा. इसके बनने से पटना से औरंगाबार की दूरी 4 घंटे से घटकर दो घंटे की हो जायेगी.केन्द्रीय सड़क निर्माण विभाग ने इसके डीपीआर बनाने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है.
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे औरंगाबाद से पटना के बनने से राजधानी पटना से औरंगाबाद का सफर आसान हो जायेगा. फिलहाल पटना से औरंगाबाद पहुंचने में करीब चार घंटे का समय लगता है. लेकिन, इसके निर्माण से यह दूरी दो घंटे में पूरी हो जायेगी. इसके साथ ही इस सड़क पर अक्सर होने वाला हादसा में भी कमी आयेगी. जिला परिवहन के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल औरंगाबाद पटना मार्ग पर 250 से ज्यादा लोगों की मौत सड़क हादसे में होती है. इसके साथ ही चार की जगह अब दो घंटा में आप पटना से औरंगाबाद पहुंच जायेंगे.आइये देखते हैं वीडियो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें