ePaper

पटना से आरा को जोड़ने वाले नये कोइलवर पुल पर परिचालन पांच से बंद, अब विधिवत उद्घाटन के बाद होगा चालू

Updated at : 04 Dec 2020 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
पटना से आरा को जोड़ने वाले नये कोइलवर पुल पर परिचालन पांच से बंद, अब विधिवत उद्घाटन के बाद होगा चालू

नये सिक्स लेन पुल के तीन लेन के एक हिस्से को छठ पूजा से आवागमन के लिए खोल दिया गया था.

विज्ञापन

पटना. पटना से आरा को जोड़ने वाले नये कोइलवर पुल पर आवागमन पांच दिनों के लिए बंद कर दिया जायेगा.

विधिवत उद्घाटन के लिए पांच से नौ दिसंबर तक इस पर गाड़ियां नहीं चल सकेंगी. भोजपुर के डीएम ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया है.

कोइलवर के नये पुल का उद्घाटन 10 दिसंबर को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे.

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भी मौजूद रहेंगे. मालूम हो कि बन रहे नये सिक्स लेन पुल के तीन लेन के एक हिस्से को छठ पूजा से आवागमन के लिए खोल दिया गया था.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन