बिहार में 1.10 लाख सैंपलों की जांच में मिले केवल 1523 नये केस

पटना : राज्य में शनिवार को सभी 38 जिलों में एक लाख 10 हजार 500 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें सिर्फ 1523 कोरोना पॉजिटिव पाये गये. वहीं 24 घंटे में 1895 लोग ठीक हुए.
पटना : राज्य में शनिवार को सभी 38 जिलों में एक लाख 10 हजार 500 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें सिर्फ 1523 कोरोना पॉजिटिव पाये गये. वहीं 24 घंटे में 1895 लोग ठीक हुए. राज्य में शनिवार तक 14 हजार 513 मरीज कोविड-19 एक्टिव थे. राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट और बढ़कर 90.32 फीसदी हो गया है, जो देश में सबसे अधिक है. राज्य में अब तक 48 लाख 84 हजार 417 सैंपलों की जांच की गयी है, जिसमें एक लाख 58 हजार 389 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें अब तक एक लाख 43 हजार 53 ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 14 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी. अब तक 822 की मौत हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को सबसे अधिक पटना जिले में 173 नये संक्रमित पाये गये. इसके अलावा अररिया में 94, सहरसा में 90, मुजफ्फरपुर में 89, भागलपुर में 73, पूर्णिया में 68, सुपौल में 67, रोहतास में 57, पूर्वी चंपारण में 52, लखीसराय व खगड़िया में 51-51, पश्चिम चंपारण में 47, सारण में 41, मधुबनी में 40, वैशाली में 39, गया में 38, औरंगाबाद में 36 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये.
वहीं किशनगंज में 33, नालंदा व मधेपुरा में 32-32, दरभंगा में 31, कटिहार में 27, बेगूसराय में 26, बांका व बक्सर में 23-23, समस्तीपुर, सीतामढ़ी व मुगेर में 19-19, गोपालगंज व अरवल में 18-18, जहानाबाद में 17, सीवान में 16, भोजपुर में 14, कैमूर में 13, जमुई में 10, नवादा में 10, शेखपुरा में सात और शिवहर में छह नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इसके साथ ही बेंगलुरू, कोडरमा व लखनऊ के एक-एक व्यक्तियों के सैंपल पटना में और वाराणसी के एक व्यक्ति का सैंपल रोहतास में पॉजिटिव पाया गया.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




