बिहार सरकार ई-स्पोर्ट्स को देगी बढ़ावा, बच्चों को ऑनलाइन गेम की दी जाएगी ट्रेनिंग

Bihar News: बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी की और से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. यह आयोजन स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2.0 को लेकर हुआ. इसमें जानकारी दी गई कि 19 मई शुक्रवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2.0 का उद्घाटन किया जाएगा.
Bihar News: बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी की और से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. यह आयोजन स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2.0 को लेकर हुआ. इसमें जानकारी दी गई कि 19 मई शुक्रवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2.0 का उद्घाटन किया जाएगा. इसमें राज्य के खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए चर्चा की जाएगी. देश के प्रसिद्ध ओलंपियन का राजधानी में आगमन होने वाला है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय होंगे.
गौरतलब है कि राज्य में खेल नियुक्ति पोर्टल का अनावरण होने जा रहा है. साथ ही वार्षिक खेल कैलंडर को भी जारी किया जाएगा. कला, संस्कृति और युवा विभाग की ओर से की गयी प्रेस वार्ता में बताया गया कि खेल प्राधिकरण के लोगो का भी अनावरण किया जाएगा. यह जानकारी खेल प्राधिकरण के निदेशक रवींद्ररण शंकरण की ओर से दी गई है. मालूम हो कि पिछले साल भी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था. इसके बाद एक साल का रिपोर्ट कार्ड सरकार की ओर से दिया जाएगा.
Also Read: बिहार के लोगों को अब मिलेगा अपने बाग का सेब! इन जिलों में होगी बंपर खेती, जानें क्या है सरकार की योजना
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण 2023 में रजिस्ट्रेटेड बॉडी बनने जा रहा है. अब यहां कॉरपोरेट सेक्टर भी खेल से जुड़ने जा रहे है. इसके साथ ही बिहार में ई स्पोर्स को बढ़ावा दिया जाएगा. इसका मतलब यह है कि सरकार की ओर से ही ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा दिया जाएगा. प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी गई कि आने वाले समय में ओलंपिक में ऑनलाइन गेंमिग जैसी चीज की शुरुआत होने वाली है. बच्चे शुरूआती दिनों से ही ऑनलाइन गेम को सीख सकेंगे.
Published By: Sakshi Shiva
Also Read: बिहार: बाराती गाड़ी से लूटपाट के दौरान चालक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




