अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार की एक लाख महिलाओं को लगेगा कोरोना का टीका, मौके पर 55 डॉक्टर होंगे सम्मानित

Updated at : 07 Mar 2021 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार की एक लाख महिलाओं को लगेगा कोरोना का टीका, मौके पर 55 डॉक्टर होंगे सम्मानित

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार की एक लाख महिलाओं को कोरोना का टीका लगाया जायेगा. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. ये बातें उन्होंने शुक्रवार को प्रभात खबर की तरफ से होटल लेमन ट्री में आयोजित डॉक्टर्स सम्मान समारोह के दौरान कहीं. आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा.

विज्ञापन

पटना. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार की एक लाख महिलाओं को कोरोना का टीका लगाया जायेगा. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. ये बातें उन्होंने शुक्रवार को प्रभात खबर की तरफ से होटल लेमन ट्री में आयोजित डॉक्टर्स सम्मान समारोह के दौरान कहीं. आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा.

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सूचना एवं जनसंपर्क सह जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कोरोना वारियर्स के रूप में काम करने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया. साथ ही कोरोना काल में टेली काउंसिलिंग के माध्यम से आम लोगों तक डॉक्टरों की सलाह पहुंचाने और बेहतर कवरेज के लिए प्रभात खबर की सराहना की. समारोह में कोरोना वारियर्स के रूप में काम करने वाले 55 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया .

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के बेहतर काम से ही कोरोना पर नियंत्रण के मामले में बिहार का स्थान देश में पहले से तीसरे स्थान पर है. यहां रिकवरी रेट 99.28 फीसदी है और एक्टिव केस सिर्फ 380 हैं. वहीं, अब तक 2.26 करोड़ सैंपलों की जांच हो चुकी है.

ऐसे में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने बिहार की पहचान बढ़ायी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को राज्य में कोरोना पर बेहतर काम नहीं पच रहा. डॉक्टर बिना किसी व्यक्ति को देखे नि:स्वार्थ भाव से केवल मरीज का इलाज करते हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना से 37 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी. ऐसे में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने जान पर खेल कर काम किया.

मुख्यमंत्री के पास प्रतिदिन की रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कोरोना संक्रमण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता और मार्गनिर्देशन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक का प्रतिदिन का डाटा है. उन्होंने प्रतिदिन समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये, जिससे बेहतर योजना बनाने, उसे लागू करने और निर्णय लेने में आसानी हुई.

सीएम के प्रयास से दरभंगा में खुलने जा रहा एम्स : संजय झा

मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से ही दरभंगा में बिहार का दूसरा एम्स खुलने जा रहा है. इससे स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में निचले स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी थी, ऐसी हालत में भी बिहार में कोरोना संक्रमण पर बेहतर काम हुआ.

यहां बाहर से करीब 15 लाख लोग भी आये, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने बेहतर काम कर कोरोना पर नियंत्रण पाया. वहीं गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में बेहतर सुविधा होने के बावजूद कोरोना संक्रमण अधिक रहा. इस दौरान प्रत्यय अमृत ने कोरोना काल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर काम के लिए आभार जताया. साथ ही प्रभात खबर की सराहना की.

समारोह के दौरान प्रभात खबर के वाइस प्रेसिडेंट विजय बहादुर ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया. मंच पर प्रभात खबर के राज्य संपादक अजय कुमार मौजूद रहे. वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत के पहले मुख्य अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत का प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ मिथिलेश कुमार ने मंच पर स्वागत किया.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन