पटना एयरपोर्ट पर अब बोर्डिंग से पहले यात्रियों को मिलेगी फेस शील्ड, जानिये क्या है कारण

Updated at : 20 May 2021 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर अब बोर्डिंग से पहले यात्रियों को मिलेगी फेस शील्ड, जानिये क्या है कारण

पटना एयरपोर्ट पर बोर्डिंग से पहले अब एयरलाइंस यात्रियों काे फेस शील्ड देगा. ऐसा कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका को कम करने के लिए किया जायेगा. साथ ही इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुरक्षा का अहसास होगा.

विज्ञापन

पटना. पटना एयरपोर्ट पर बोर्डिंग से पहले अब एयरलाइंस यात्रियों काे फेस शील्ड देगा. ऐसा कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका को कम करने के लिए किया जायेगा. साथ ही इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुरक्षा का अहसास होगा.

इन दिनों कोरोना के भय से टिकटों की बुकिंग बहुत कम हो गई है. साथ ही हर दिन बड़ी संख्या में पहले से लिये गये टिकटों को भी लोग रद्द करा रहे हैं. इसको कम करने में भी फेस शील्ड से मदद मिलेगी.

दिल्ली आने-जाने वाली छह समेत रद्द रहीं 22 फ्लाइटें

पटना आने जाने वाली 11 जोड़ी फ्लाइटें बुधवार को रद्द रहीं, जिनमें दिल्ली की छह, बेंगलुरू की तीन और हैदराबाद की दो जोड़ी फ्लाइटें शामिल थीं. इनमें गो एयर और स्पाइसजेट की चार-चार फ्लाइटें और इंडिगो एयरलाइंस की तीन फ्लाइटें थीं.

इनमें कुछ प्लांड कैंसिलेशन थी जिसकी वजह यात्रियों की कमी से अक्युपेंसी रेट बेहद कम हो जाना था. ऐसे कैंसिलेशन की पूर्व सूचना यात्रियों को दे दी गयी थी. जबकि कुछ को अचानक रद्द किया गया था, जिससे यात्रियों को परेशानी भी हुई

रद्द रहने वाले फ्लाइट दिल्ली

  • पटना : G8143, G8131, 6E2089, 6E2959, SG8721, SG389

  • हैदराबाद पटना : 6E6148, SG731

  • बेंगलुरु पटना : G8873, G8274, SG768

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन