Bihar News: अब मतदाता सूची में साल में चार बार जोड़े जा सकेंगे नाम, हर तीन महीने पर अपडेट होगी मतदाता सूची

Published at :17 Dec 2021 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: अब मतदाता सूची में साल में चार बार जोड़े जा सकेंगे नाम, हर तीन महीने पर अपडेट होगी मतदाता सूची

Bihar News केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद भारत निर्वाचन आयोग को यह अधिकार मिल जायेगा कि वह साल में एक बार की जगह चार बार मतदाताओं के क्वालिफाइ डेट के अनुसार उनके नाम को सूची में शामिल करा सकेगा.

विज्ञापन

Bihar News: मतदाता सूची में आमूल बदलाव की तैयारी शुरू हो गयी है. केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मतदाता सूची में व्यापक बदलाव की मंजूरी दे दी है. इसकी संसद से मंजूरी मिलती है, तो मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाया जायेगा. यह माना रहा है कि एक ही मतदाता सूची के आधार पर लोकसभा, विधानसभा, पंचायत आम चुनाव और नगरपालिकाओं के चुनाव कराये जायेंगे.

केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद भारत निर्वाचन आयोग को यह अधिकार मिल जायेगा कि वह साल में एक बार की जगह चार बार मतदाताओं के क्वालिफाइ डेट के अनुसार उनके नाम को सूची में शामिल करा सकेगा. फिलहाल देश में पहली जनवरी को आधार मानते हुए हर साल 18 वर्ष से ऊपर आयु के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सूची का पुनरीक्षण किया जाता है.

हर तीन महीने पर अपडेट होगी मतदाता सूची

नये प्रावधान आने के बाद अब एक ही साल में मतदाताओं की अहर्ता की तिथि चार हो जायेगी. नये प्रावधान के अनुसार पहली जनवरी, पहली अप्रैल, पहली जुलाई और पहली अक्तूबर को आधार तिथि मानते हुए 18 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किये जा सकेंगे. इससे मतदाता सूची हर तीन माह के बाद अपडेट होती रहेगी.

Also Read: Bihar News: पत्नी संग आवास से बाहर निकले तेजस्वी यादव, राजश्री ने बुजुर्गों के पांव छू कर लिया आशीर्वाद

इसका परिणाम होगा कि किसी भी चुनाव के लिए सूची को अलग से तैयार करने की आवश्यकता नहीं होगी. लोकसभा और विधानसभा चुनाव जनवरी में तैयार अंतिम मतदाता सूची के आधार पर कराया जाते हैं. इनके अलावा पंचायत चुनाव और नगरपालिका चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग अपने अनुसार मतदाता सूची तैयार कराते हैं.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन