नीतीश कुमार का दीपावली तोहफा: राज्यकर्मियों को 31 फीसदी महंगाई भत्ता देने का एलान, लगी कैबिनेट की मुहर

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली राज्य कैबिनेट ने राज्यकर्मियों और पेंशन भोगियों को खास उपहार दिया है. बिहार कैबिनेट ने राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों को दीपावली पर महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है.
पटना. दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली राज्य कैबिनेट ने राज��यकर्मियों और पेंशन भोगियों को खास उपहार दिया है. बिहार कैबिनेट ने राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों को दीपावली पर महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है.
आज शाम हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता 28 से बढ़ाकर 31 दिन करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई. सरकार जुलाई 2021 के प्रभाव से यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता राज्य कर्मियों को वेतन और पेंशन के तौर पर देगी.
केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते में इजाफा किया था. इसके बाद से ही राज्य के कर्मी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने का इंतजार कर रहे थे और नीतीश सरकार ने दिवाली के ठीक पहले राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों को यह तोहफा दे दिया है. राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों को 4 महीने का बकाया भी मिलेगा.
राज्य कैबिनेट ने इसके अलावा दरभंगा एम्स के लिए 22 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क हस्तांतरण करने का प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी. साथ ही बिहार कैबिनेट में जेपी सेनानियों के लिए पेंशन राशि को मंजूरी दी है. जेपी सम्मान योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का लाभ मिलेगा . बिहार सरकार ने डॉक्टर महेंद्र प्रसाद, अनिता कुमारी और संजय गुप्ता को सेवा से बर्खास्त कर दिया है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










