ePaper

VIDEO: नीतीश कुमार की फिर होगी ताजपोशी, नौवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Updated at : 28 Jan 2024 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: नीतीश कुमार की फिर होगी ताजपोशी, नौवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर 128 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को सौंपकर सरकार बनाने की दावेदारी पेश की. सके बाद रविवार शाम पांच बजे का समय नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए तय किया गया. इसमें मुख्यमंत्री और आठ मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा.

विज्ञापन

नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर 128 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को सौंपकर सरकार बनाने की दावेदारी पेश की. राज्यपाल ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने का न्योता दिया. राज्यपाल को सौंपे गये 128 विधायकों के समर्थन पत्र में जदयू के 45, भाजपा के 78, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के चार और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन शामिल है. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा प्रमुखता से मौजूद रहे. इसके बाद रविवार शाम पांच बजे का समय नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए तय किया गया. इसमें मुख्यमंत्री और आठ मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे.

Also Read: Nitish Kumar Resign: CM से PM मोदी ने की बात, इस्तीफा लेकर राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार
Also Read: बिहार में गिरी महागठबंधन की सरकार, नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा
Also Read: नीतीश कुमार ने बताया बिहार में क्यों गिरी महागठबंधन सरकार, इस्तीफा देकर बतायी पूरी वजह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन