मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस कॉलेज के भवन का करेंगे उद्घाटन, उसमें आज तक नहीं है एक भी स्थायी शिक्षक

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज समस्तीपुर 30 सितंबर को नये भवन में शिफ्ट हो जायेगा. उम्मीद है कि पटना से मुख्यमंत्री ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. वहीं नवनिर्मित भवन में समारोह का आयोजन भी किया जाना है. इसमें स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री विजय चौधरी सहित अन्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है.
गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीइसी) समस्तीपुर 30 सितंबर को नये भवन में शिफ्ट हो जायेगा. उम्मीद है कि पटना से मुख्यमंत्री ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. वहीं नवनिर्मित भवन में समारोह का आयोजन भी किया जाना है. इसमें स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री विजय चौधरी सहित अन्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है. दशहरा की छुट्टी खत्म होने के बाद कक्षाएं समस्तीपुर से ही संचालित होंगी, जबकि एमआइटी मेंटर कॉलेज बना रहेगा. समस्तीपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. फिनिशिंग से लेकर वाॅयरिंग सहित अन्य कामों के कारण इसके शिफ्टिंग में देर हो रही थी, जिसे फाइनल टच दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पहले भवन के उद्घाटन समारोह में सीएम नीतीश कुमार समस्तीपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन उनके आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है.
एमआइटी के प्राचार्य सह जीइसी समस्तीपुर के प्रभारी प्राचार्य डॉ सीबी महतो ने बताया कि करीब तीन वर्ष से एमआइटी कैंपस में ही जीइसी समस्तीपुर का संचालन हो रहा था. अब यह कॉलेज अपने नये भवन में शिफ्ट हो जायेगा. डॉ महतो ने बताया कि एमआइटी इस संस्थान का मेंटर कॉलेज बना रहेगा.
प्राचार्य डॉ सीबी महतो ने बताया कि वर्ष 2022 में बीटेक में नामांकन लेने वाले छात्रों की कक्षाएं समस्तीपुर में संचालित होंगी. दुर्गापूजा की छुट्टियां समाप्त होने के बाद से नये भवन में इसे संचालित किया जायेगा. डॉ महतो ने बताया कि नये सत्र में नामांकन को लेकर बीसीइसीइ की ओर से निर्देश जारी किया गया है. पहले राउंड के लिए नामांकन 23 स 25 सितंबर तक होगा. वहीं दूसरे राउंड के लिए 30 सितंबर से दो अक्टूबर की तिथि तय हुई है.
जीइसी समस्तीपुर में एक भी नियमित शिक्षक नहीं हैं. सभी विषयों के लिए अतिथि शिक्षकों को ही रखा गया है. पिछले दिनों बीपीएससी से चयनित एक शिक्षक की नियुक्ति जीइसी में की गयी है, जो अभी छुट्टी हैं. उम्मीद है कि नये भवन में कॉलेज संचालित होने के बाद वे ज्वॉइन कर लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




