Nitish Kumar News: बिहार में ई-संजीवनी, 102 एम्बुलेंस ट्रैकिंग सिस्टम और वंडर ऐप की शुरुआत, ग्रामीण इलाकों के मरीजों को मिलेगी बड़ी सुविधा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2021 3:04 PM
Nitish Kumar News: आत्मनिर्भर बिहार (Atmanirbhar Bihar) के सात निश्चय पार्ट - 2 (Saat Nischay Part-2) के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) ने रविवार को ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न एप का शुभारंभ किया. ई-संजीवनी (eSanjeevani) टेलीमेडिसिन सेवा के तहत बिहार में 1723 सेंटर पर मरीजों को इसकी सुविधा मिलेगी.
Nitish Kumar News: आत्मनिर्भर बिहार (Atmanirbhar Bihar) के सात निश्चय पार्ट – 2 (Saat Nischay Part-2) के तहत मुख्यमंत्री नीतीश (CM Nitish kumar) कुमार ने रविवार को ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न एप का शुभारंभ किया. ई-संजीवनी (eSanjeevani) टेलीमेडिसिन सेवा के तहत बिहार में 1723 सेंटर पर मरीजों को इसकी सुविधा मिलेगी. इसके बाद मार्च के अंत तक तीन हजार स्वास्थ्य केंद्रों तक ई-संजीवनी की व्यवस्था होगी.
वर्तमान में हफ्ते में तीन दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया जाएगा. ई-संजीवनी के जरिए ग्रामीण इलाकों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़े अस्पतालों के डॉक्टर उनका इलाज करेंगे. इससे लोगों के पैसे और समय की बचत होगी. इसके अलावा सीएम नीतीश ने वंडर एप की भी शुरुआत की.
मिली जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में यह कुछ जिलों के लिए किया गया है. आगे इसका और विस्तार होगा. इस एप के मदद से एंबुलेंस की ट्रैकिंग की जाएगी. परिजन अपने मरीज की एंबुलेंस के साथ ट्रैकिंग कर सकते हैं. इतना ही नहीं 102 एम्बुलेंस भीअब आसानी से हर किसी को मिलेगी.
लाइव लोकेशन ट्रेस करने के लिए इन्हें मोबाइल एप से जोड़ा जा रहा है. इसके माध्यम से पल-पल की जानकारी कंट्रोल रूम के साथ ही एंबुलेंस के लिए कॉल करने वालों को मिलती रहेगी.आशा कार्यकर्ताओं के लिए अश्विन पोर्टल की लांचिंग की गई. दीदी की रसोई के माध्यम से अब सरकारी अस्पतालों में मरीजों के भोजन की व्यवस्था जीविका के हवाले होगी.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










