पोती को गोद में लेकर गदगद हुए नीतीश कुमार, जानें दादाजी ने क्या दिया कात्यायनी को गिफ्ट

Updated at : 12 Apr 2023 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
पोती को गोद में लेकर गदगद हुए नीतीश कुमार, जानें दादाजी ने क्या दिया कात्यायनी को गिफ्ट

अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़े- बड़े नेताओं से मिलने के बीच ही अपनी नन्हीं सी पोती से मिलने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पहुंच गये. राजश्री ने जैसे ही बेटी को नीतीश कुमार की गोद में दिया, दादाजी गदगद हो गये.

विज्ञापन

पटना. अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़े- बड़े नेताओं से मिलने के बीच ही अपनी नन्हीं सी पोती से मिलने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पहुंच गये. राजश्री ने जैसे ही बेटी को नीतीश कुमार की गोद में दिया, दादाजी गदगद हो गये. नीतीश कुमार ने कुछ मिनटों तक कात्यायनी को अपनी गोद में रखा, फिर बहू राजश्री को लौटा दिया. इस दौरान तेजस्वी यादव भी वहीं थे. तेजस्वी यादव ने बुधवार को ट्विटर पर तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी दिख रही हैं.

तेजस्वी ने शेयर की तस्वीर

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने सुपुत्री कात्यायनी को अपना आशीर्वाद और प्यार दिया. इस मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव के हाथ में एक गिफ्ट भी दिख रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी तेजस्वी यादव की बच्ची को गोद में लिया. वह भी मिलने के लिए पहुंचे थे. ललन सिंह और संजय झा ने भी तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी को अपना आशीर्वाद और प्यार दिया.

कई बड़े नेताओं से मिल रहे हैं नीतीश कुमार 

नीतीश कुमार मंगलवार (11 अप्रैल) को ही दिल्ली गये हैं. विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए कई नेताओं से मिलने वाले हैं. पहले दिन उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलकर उनका हाल जाना था. अगले दिन बुधवार को तेजस्वी यादव की बेटी से मिले. आशीर्वाद दिया. बुधवार को नीतीश कुमार कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात की है. कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने तेजस्वी यादव भी उनके साथ गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन