Nitish Government : कैबिनेट में सुशील को मिस करेंगे नीतीश, देवेंद्र ने कहा, मोदी को मिलेगी नयी जिम्मेदारी

Patna: Bihar Chief Minister and Janata Dal (United) President Nitish Kumar with Deputy CM Sushil Kumar Modi after a meeting, in Patna, Friday, Nov.13, 2020. (PTI Photo)(PTI13-11-2020_000041A)
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है. इसमें किसी तरह की कोई टिप्पणी वह नहीं करेंगे.
पटना . नीतीश कुमार ने शपथ लेने के बाद कहा कि बिहार के विकास के लिए काम करना ही मुख्य लक्ष्य है. मीडिया से उन्होंने कहा कि बिहार का विकास करते आये हैं और आगे भी करते रहेंगे.
मिलकर काम किया है और आगे भी करेंगे. विकास से किसी तरह का समझौता नहीं होगा. सीएम ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने के मसले पर कहा कि वह उन्हें मंत्रिमंडल में मिस जरूर करेंगे.
हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है. इसमें किसी तरह की कोई टिप्पणी वह नहीं करेंगे.
भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुशील मोदी के बारे में पार्टी सोचेगी और उन्हें नयी जिम्मेदारी दी जायेगी.
उन्होंने कहा कि सुशील मोदी बिल्कुल परेशान नहीं हैं. वह हमारे लिए एक संपत्ति की तरह हैं. उन्होंने कहा कि यह सरकार बिहार को आगे ले जायेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




