ePaper

School Holiday : 6 से 9 नवंबर तक बिहार में बंद रहेंगे स्कूल, नीतीश सरकार ने जारी किया आदेश

Updated at : 23 Oct 2024 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
School Holiday : 6 से 9 नवंबर तक बिहार में बंद रहेंगे स्कूल, नीतीश सरकार ने जारी किया आदेश

Chhath Puja Holiday : बिहार की नीतीश सरकार ने छठ्ठ पूजा के मौके पर खरना के दिन स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Chhath Puja Holiday : बिहार की नीतीश सरकार ने आखिरकार शिक्षकों की बात मान ली है. अब सूबे में छठ महापर्व के दौरान 6 से 9 नवंबर तक पूरे प्रदेश में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिय गया है. बता दें कि छठ महापर्व के मौके पर अवकाश कम करने से शिक्षकों के नाराज होने की खबरें सामने आ रही थी. वहीं, बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा.

सरकार ने जारी किया आदेश

बता दें कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सूबे में नीतीश कुमार की सरकार है जो किसी के साथ गलत नहीं होने देगी. शिक्षक संघ की जो मांग है सरकार उस पर विचार कर रही है. विभाग के पदाधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर लगातार बात करे रहे है जो उचित होगा वह करेंगे. सुबह मीडिया के सामने जानकारी देने के बाद सरकार ने शाम को छुट्टी का आदेश जारी कर दिया.

दीपावली में एक और छठ में दो दिन की छुट्टी

इस साल सरकार की तरफ से जिन छुट्टियों की घोषणा हुई है, उनमें कटौती की गई है. शिक्षकों को दीपावली में एक दिन तो छठ में दो दिन की छुट्टी दी गई है. वहीं, शिक्षकों का आरोप है कि हर साल दीपावली से लेकर छठ तक स्कूल बंद रहते हैं. छठ पूजा के पारण होने के बाद ही स्कूल खुलते हैं. मगर इस बार नहाय-खाय और खरना की छुट्टी नहीं दी गई है. 

छठ की छुट्टी को लेकर राजनीति तेज 

बता दें कि सूबे में छठ की छुट्टी को लेकर राजनीति तेज हो गई है. जहां विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. वहीं, सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए विपक्ष पर ही ठीकरा फोड़ा है. बीजेपी नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छुट्टियों का यह कैलेंडर महागठबंधन सरकार के दौरान ही बन गया था उस समय आरजेडी और कांग्रेस सत्ता में थी. इसलिए उन्हें इस मुद्दे पर बोलने का अधिकार ही नहीं है. 

इसे भी पढ़ें : Patna Metro : पटना में जमीन के अंदर बनेगा मेट्रो स्टेशन, इतने महीने में पूरा होगा काम

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन