मार्च में शादी करने वाले हैं निशांत कुमार? सवाल सुनते ही मुस्कुराए हेल्थ मिनिस्टर, VIDEO वायरल

Updated:
विज्ञापन

IGIMS में मीडिया से बातचीत करते निशांत

Nishant Kumar: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका रिएक्शन चर्चा में आ गया. सवाल सुनते ही वह मुस्कुराए और बिना कुछ कहे आगे बढ़ गए. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Nishant Kumar: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला पत्रकार उनसे शादी को लेकर सवाल पूछती हैं. सवाल सुनते ही निशांत मुस्कुरा देते हैं और बिना कुछ बोले वहां से आगे बढ़ जाते हैं. उनके इस रिएक्शन पर मौके पर मौजूद अधिकारी और पत्रकार भी हंसने लगते हैं.

आईजीआईएमएस में कार्यक्रम के दौरान पूछा गया सवाल

गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) पहुंचे थे. यहां उन्होंने कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया.

कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और विभाग से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. इसी दौरान एक महिला पत्रकार ने कहा कि वह आखिर में ऐसा सवाल पूछना चाहती हैं, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर जाएगा.

'मार्च में शादी करने जा रहे हैं?'

महिला पत्रकार ने निशांत कुमार से पूछा, 'हवा में कानाफूसी चल रही है कि आप मार्च महीने में शादी करने वाले हैं, क्या यह सच है?'

यह सवाल सुनते ही निशांत कुमार मुस्कुरा दिए. उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए. उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया.

मौके पर मौजूद कई अधिकारी और पत्रकार भी इस सवाल पर हंस पड़े. अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

View on Instagram

मार्च 2026 में राजनीति में की थी एंट्री

निशांत कुमार, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं.

करीब दो दशक तक वह सक्रिय राजनीति से दूर रहे. मार्च 2026 में उन्होंने राजनीति में औपचारिक एंट्री की और सबसे पहले जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी की गतिविधियों को करीब से समझा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं

7 मई 2026 को सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया.

उस समय उनके उपमुख्यमंत्री बनने की भी चर्चा थी. हालांकि बाद में खबर आई कि उन्होंने खुद ही डिप्टी सीएम का पद लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद जेडीयू की ओर से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया.

अब तक नहीं की है शादी

45 वर्षीय निशांत कुमार अब तक अविवाहित हैं. यही वजह है कि उनकी शादी को लेकर समय-समय पर अटकलें लगती रहती हैं.

हालांकि आईजीआईएमएस में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. सिर्फ मुस्कुराए और आगे बढ़ गए. इसी वजह से उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

कॉलेज ड्रॉपआउट हैं निशांत कुमार

जून 2026 में एमएलसी चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे में निशांत कुमार ने अपनी शैक्षणिक जानकारी भी दी थी.

उन्होंने बताया था कि इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने रांची स्थित बीआईटी मेसरा में बीटेक में दाखिला लिया था. हालांकि पांच सेमेस्टर की पढ़ाई के बाद उन्होंने कोर्स बीच में ही छोड़ दिया. तब से लेकर राजनीति में आने तक वह सार्वजनिक जीवन से काफी हद तक दूर रहे.

Also Read: राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन