बिहार के नौ जिलों को नहीं मिला वैक्सीन, मोतिहारी के आठ निकायों में शत- प्रतिशत टीकाकरण

राज्य के नौ जिलों में गुरुवार को टीकाकरण नहीं हुआ. इधर अन्य जिलों में 88 हजार से अधिक लोगों को टीका दिया गया. जिन जिलों में गुरुवार को टीकाकरण नहीं किया गया उनमें मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, गोपालगंज, मुंगेर, लखीसराय, शिवहर और शेखपुरा जिला शामिल हैं.
पटना. राज्य के नौ जिलों में गुरुवार को टीकाकरण नहीं हुआ. इधर अन्य जिलों में 88 हजार से अधिक लोगों को टीका दिया गया. जिन जिलों में गुरुवार को टीकाकरण नहीं किया गया उनमें मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, गोपालगंज, मुंगेर, लखीसराय, शिवहर और शेखपुरा जिला शामिल हैं.
इसके अलावा नवादा जिला में तीन लोगों का, खगड़िया में नौ लोगों को और किशनगंज में 100 लोगों का टीकाकरण किया गया. इधर पटना जिला में सर्वाधिक 44160 लोगों को टीका दिया गया. गया जिला में 8868, सारण जिला में 5799, दरभंगा में 4210 और पूर्णिया जिला में 3693 लोगों को टीका दिया गया.
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिला राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जिसके आठ शहरी निकायों में शत- प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मोतिहारी आठ नगर निकायों ने टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया है.
उन्होंने बताया कि इस जिले के मोतिहारी नगर निगम के अलावा तीन नगर पर्षदों में रक्सौल, चकिया और ढाका के अलावा चार नगर पंचायतों में केशरिया, अरेराज, मेहसी एवं सुगौली में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का शत -प्रतिशत टीकाकरण कर लिया गया है.
उन्होंने शत -प्रतिशत टीकाकरण उपलब्धि हासिल करने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ,सभी स्वास्थ्यकर्मी एवं समस्त नगरवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










