दरभंगा एयरपोर्ट पर आने-जाने के लिए खुलेगा नया रास्ता, इस तारीख से बदलेगी व्यवस्था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2022 12:30 PM
जिलाधिकारी ने 15 अप्रैल से हवाई अड्डा के नये रास्ते को चालू करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि दिल्ली मोड़ बस स्टैड के लिए भी वैकल्पिक रास्ता का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है.
दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा के रनवे की तार से घेराबंदी का कार्य पूरा कर लिया गया है. अब जंगली जानवर हटाने का काम शुरू किया जा सकता है. बताया कि हवाई अड्डा के लिए अलग रास्ता का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है. ढलाई जम जाने पर 28 दिन बाद से इसका उपयोग किया जा सकेगा.
समाहरणालय में डीएम राजीव रोशन की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक में भवन प्रमंडल के अभियंता ने यह जानकारी दी. जिलाधिकारी ने 15 अप्रैल से हवाई अड्डा के नये रास्ते को चालू करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि दिल्ली मोड़ बस स्टैड के लिए भी वैकल्पिक रास्ता का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है. इसे भी ठोस होने के लिए छोड़ा गया है.
बुडको के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शहर की नाली-गली की सभी योजनाएं जून माह तक पूर्ण हो जाएगी. बिहार राज्य चिकित्सा अधारभूत संरचना द्वारा बताया गया कि एम्स की जमीन पर मिट्टी भराई का काम चल रहा. यह काम निर्धारित समय तक पूर्ण हो जाएगा. पथ निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि 14 योजना प्रगति पर है. कुछ अतिक्रमण के कारण कार्य रूका हुआ है. डीएम ने उन सभी स्थलों की सूची मांगी. डीएम ने प्लस टू उच्च विद्यालय, लद्हो का शेष काम पूरा करने सहित वैसे सभी स्कूलों के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने को कहा, जो अधूरा पड़ा है.
इसमें स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल एक द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना की 50 योजनाओं में काफी प्रगति हुई है. अप्रैल तक 95 प्रतिशत योजनाओं को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया. साथ ही पूर्व के सांसदों/विधायकों की योजनाओं को भी पूर्ण कराने को कहा गया. स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल दो बेनीपुर द्वारा बताया गया कि सीएम क्षेत्र विकास योजना की 20 योजनाएं पूर्ण हो गयी है.
डीएम ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से योजनाओं की अनुशंसा शीघ्र प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया. बताया गया कि पंचायत सरकार के 13 भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है. वर्ष 2006-07 में प्राप्त 289 कब्रिस्तानों की सूची में शामिल सभी की घेराबंदी हो चुकी है. सभी सीओ को वैसे मंदिर की सूची, जिनकी घेराबंदी की जानी है, उपलब्ध कराने को कहा गया है.
प्रेक्षागृह के संबंध में बताया गया कि सभी कार्य पूर्ण है, केवल वीडियो प्रोजेक्शन का कार्य किया जाना बाकी है. डीएम ने इसे होली तक पूरा कर लेने को कहा. डीएम ने जमालपुर पंचायत सरकार भवन को किरतपुर प्रखण्ड कार्यालय संचालित करने के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










