जहानाबाद में मामा से बकाया वसूलने गया था भांजा, पेट्रोल छिड़क कर जला दी माचिस...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2022 1:14 PM
फिलहाल घायल युवक का इलाज कराने के लिए एवं उनका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में चल रही है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में अब तक कियी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
जहानाबाद. एक भांजे को मामा से अपना बकाया मांगना जानलेवा साबित हुआ. चंद पैसों के लिए एक मामा ने अपने भांजे को जिंदा जलाने का प्रयास किया. घटना जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव की है. फिलहाल घायल युवक का इलाज कराने के लिए एवं उनका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में चल रही है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में अब तक कियी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
जानकारी के अनुसार अपने चचेरे मामा से चंद पैसों की वसूली करने गये भांजे को क्या पता था कि इस गुनाह की सजा ऐसी होगी. जब भांजे ने मामा ने अपना पैसा मांगा तो मामा ने पैसे के बदले उसे मौत देने का प्रयास किया. लंबे समय से पैसे नहीं लौटाने के बाद तकादा लेकर पहुंचे भांजे को निबटा देने की मामा की साजिश का उसे कतई अंदाजा नहीं था.
मामा ने पैसे वसूलने आये भांजे के ऊपर पेट्रोल छिड़का फिर उसमें आग लगा दी. बताया जाता है कि मामा ने भांजे की मोटरसाइकिल से ही पेट्रोल निकालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की. इस घटना के बाद आसपास के लोग जुटे और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है.
बुरी तरह झुलसे गौरव कुमार ने बताया कि वह सोनाबीघा का रहने वाला है. वह अपने चचेरे मामा और ममेरे भाई के पास लगभग तीस हजार रुपये बकाया मांगने आया था. रविवार की शाम अपने घर पैगंबरपुर से यहां पहुंचा. अपने ममेरे भाई से पैसे की बातचीत ही कर रहा था कि मामा नशे की हालत में आये और उसकी गाड़ी से तेल निकालने लगे. तेल निकाल कर उसके ऊपर में छिड़क दया. जब तक वो कुछ समझ पाता मामा ने माचिस जला दी.
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना काको थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामाले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल घायल युवक का इलाज कराने के लिए एवं उनका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में चल रही है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में अब तक कियी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










