शराबबंदी लागू करने में नेपाल करेगा बिहार की मदद, सीमा पर सहयोग की बनी रणनीति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2022 5:25 PM
बैठक की अध्यक्षता पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक कर रहे थे. बैठक में सीमा सुरक्षा, अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के साथ-साथ अन्य कई मसलो पर भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुयी.
रक्सौल : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर मंगलवार को रक्सौल स्थित एकिकृत जांच चौकी में भारत-नेपाल जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक कर रहे थे. बैठक में सीमा सुरक्षा, अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के साथ-साथ अन्य कई मसलो पर भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई.
बैठक में पूर्वी चंपारण के साथ-साथ पश्चिमी चंपारण व नेपाल के बारा व पर्सा जिला के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. इसके साथ ही, दोनो देश के सुरक्षा निकाय से जूड़े अधिकारी भी मौजूद थे. बैठक से पूर्व नेपाल से आये प्रतिनिधिमंडल का स्वागत डीएम श्री अशोक ने किया. इसके बाद बिहार पुलिस के जवानों के द्वारा पर्सा के डीएम उमेश कुमार ढकाल को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. गॉर्ड ऑफ ऑनर के बाद औपचारिक तौर पर आइसीपी रक्सौल के सभाकक्ष में दोनों देश के अधिकारियों की बैठक शुरू हुई. बैठक की समाप्ति के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए डीएम श्री अशोक ने कहा कि कोरोना काल के बाद काफी लंबे समय पर यह बैठक हुयी है.
नेपाल में आगे निकाय चुनाव है, जिसको लेकर वहां के अधिकारियों से सीमा सुरक्षा को लेकर आवश्यक चर्चा की गयी है. साथ ही, राज्य में लागू शराबबंदी को सफल बनाने के लिए नेपाल प्रशासन से अपेक्षित सहयोग पर चर्चा की गयी है ताकि सीमा पार से शराब की तस्करी न हो. बैठक में बॉर्डर से अलग-अलग समस्याओं के साथ-साथ बाढ़, अपराध नियत्रंण के साथ-साथ कस्टम, एसएसबी, इमिग्रेशन के अधिकारियों को आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गयी. बैठक की समाप्ति बैठक में हुयी चर्चा और लिये गये निर्णय की कॉपी अधिकारिक तौर पर हैंडओवर की गयी.
बैठक की शुरूआत से पूर्व जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा सभी आगत अतिथियों को बोधी वृक्ष का प्रतिक चिन्ह् दिया गया. वहीं नेपाल के बारा जिला प्रशासन के द्वारा बारा जिला में स्थित गढ़ीमाई मंदिर की तस्वीर भारतीय अधिकारियों को भेंट की गयी. मंगलवार को आयोजित हुयी समन्वय बैठक एक अच्छे माहौल में संपन्न हुयी. जिसमें सीमा सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोनो देश के आपसी संबंध को और प्रगाढ़ बनाने को लेकर आपसी समन्वय के साथ काम करने की रणनीती तैयार की गयी. नेपाल पर्सा डीएम श्री ढकाल ने कहा कि आपसी समन्वय से ही बेहतर कार्य हो सकता है. भारतीय अधिकारियों के साथ काफी सकारात्मक वार्ता हुयी है. आगे भी हमलोग मिलते रहेगें और भारत-नेपाल के आपसी संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए काम किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










