पुलिस के क्रेन से दबकर युवक की गयी जान
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Jul 2020 11:36 AM
नवादा शहर के प्रसाद बिगहा मुहल्ले में गुरुवार की रात एचडीएफसी बैंक के पास पुलिस के क्रेन से दबकर एक युवक की मौत हो गयी.
नवादा : शहर के प्रसाद बिगहा मुहल्ले में गुरुवार की रात एचडीएफसी बैंक के पास पुलिस के क्रेन से दबकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मसूदा गांव का निवासी था. वारिसलीगंज थाने के मसूदा गांव के रामचंद्र महथा का छोटा बेटा उत्तम कुमार राज नवादा में गोनावां के पास अपनी बहन के यहां रह कर पढ़ाई करता था. गुरुवार की देर रात वह बाइक से अपनी बहन के घर लौट रहा था. इसी बीच पुलिस के क्रेन से कुचल कर उसकी मौत हो गयी. मृतक के भाई गौतम राज ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










