नवादा में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, तेज बारिश के बीच हुआ दर्दनाक हादसा

प्रतीकात्मक तस्वीर
Nawada News : नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेज बारिश ने एक जानलेवा हादसे को जन्म दिया. कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Nawada News : नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के ओरैया गांव में मंगलवार रात तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी बबलू मिस्त्री की मां ललिता देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
तेज बारिश से कमजोर हो गई थी दीवार
बताया जाता है कि मंगलवार रात ललिता देवी घर के पास घरेलू काम कर रही थीं. इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर हो चुकी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ी. हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिल सका.
ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निकाला बाहर
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद गांव में पसरा मातम
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है.
Also Read : बक्सर में वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, छापेमारी तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










