नवादा के कौआकोल के विक्रम ने राष्ट्रीय चैपियन दौड़ प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Author Dashrath mistri|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

विक्रम का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के कौआकोल प्रखंड के विक्रम कुमार ने एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. यह उनकी लगातार दूसरी राष्ट्रीय जीत है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड स्थित भोरमबाग गांव निवासी विक्रम कुमार ने एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप की 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. बनारस में आयोजित इस प्रतियोगिता में विक्रम ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे बिहार और नवादा जिले का गौरव बढ़ाया है.

विज्ञापन

लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

विक्रम के पिता और पंचायत समिति सदस्य दिलीप रविदास ने बताया कि उनका बेटा लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है. इससे पहले भी उसने मध्य प्रदेश के मुरैना में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया था.

टीएस कॉलेज के छात्र हैं विक्रम

विक्रम कुमार वर्तमान में हिसुआ स्थित टीएस कॉलेज से स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं. बचपन से ही खेलों के प्रति उनका गहरा लगाव रहा है. अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए वे पटना में रहकर नियमित रूप से एथलेटिक्स का कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं.

क्षेत्र में खुशी की लहर

लगातार मिल रही इस शानदार सफलता से कौआकोल प्रखंड समेत पूरे नवादा जिले में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने विक्रम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. विक्रम की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन