ePaper

.वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाल कलाकारों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 26 Apr 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
.वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाल कलाकारों ने दिखायी प्रतिभा

26 साल से लोगों के जीवन में रोशनी ला रहा जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है. 26 साल से लोगों के जीवन में रोशनी लाने का काम जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल कर रहा है. उक्त बातें जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में 26वां वार्षिकोत्सव समारोह में कही गयी. धूमधाम से मनाये गये आयोजन में 72 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विद्यालय के निदेशक रश्मि गुप्ता, प्रबंध निदेशक आरपी साहू और प्राचार्य एवीएन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया. अतिथियों के सम्मान में स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत से शुरूआत की. कार्यक्रम में प्राचार्य ने जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल की यात्रा के बारे में कहा कि छोटे स्तर पर शुरू किया गया. यह संस्थान आज शिक्षा जगत में चमकता सितारा बना है. सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जमाया रंग स्कूल के कार्यक्रम में बाल कलाकारों का जलवा देखते बना. जागृति ग्रुप के द्वारा गणेश वंदना उसके साथ-साथ शनि और हर्ष ग्रुप के द्वारा जय श्री राम को प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के दौरान चटक मटक, नगाड़े संग ढोल, लूंगी डांस को नव्या ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के दौरान सोनाली ग्रुप के द्वारा कोका-कोला व अन्य गानों को प्रस्तुत किया गया. इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. कार्यक्रम में संदेश देने वाले नाटक भी बडे ही रोचक तरीके से प्रस्तुत किये गये. शिक्षा में संस्कार नहीं होने के कारण माता-पिता को वृद्ध आश्रम भेजने की घटना का जीवंत प्रस्तुती हुई. नशा के खिलाफ देते कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, संगीत के साथ पॉजेटिव मैसेज देने वाले कार्यक्रम किये गये. सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन