नवादा: गोविंदपुर चौक के पुल पर कचरे का अंबार, बरसात में जलजमाव का बढ़ा खतरा

Author Javed najaf|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

नाले में जमा कचरा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के गोविंदपुर चौक पर दुर्गा मंदिर के पास पुल पर लगातार कचरा फेंके जाने से स्थानीय लोग चिंतित हैं. नाले जाम होने की स्थिति में बरसात में दुकानों और घरों में पानी घुसने का डर सता रहा है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के गोविंदपुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर से सटे मुख्य बाजार मार्ग पर बने पुल के दोनों छोर पर प्रतिदिन बेतरतीब कचरा फेंके जाने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में भारी चिंता बढ़ गई है. स्थानीय दुकानदारों का साफ कहना है कि लगातार कचरा जमा होने से नाला और पुल का मुंह पूरी तरह भरने लगा है. यदि समय रहते इसकी मुकम्मल सफाई नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान जल निकासी पूरी तरह बाधित हो जाएगी.

विज्ञापन

दुकानों में पानी घुसने का डर

नवादा के स्थानीय दवा दुकानदार एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने बताया कि नाला जाम होने पर बरसाती पानी आसपास की दुकानों और रिहायशी घरों में प्रवेश कर जाएगा. इसके साथ ही सड़ते कचरे से भयंकर दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सफाई नहीं कराई गई तो स्थानीय लोग संवैधानिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन करेंगे.

मना करने पर मिलती है धमकी

नवादा के स्थानीय निवासी शंभू सिंह ने बताया कि नाले एवं पुल के किनारे कुछ सब्जी एवं फल विक्रेताओं द्वारा प्रतिदिन बाजार का अपशिष्ट कचरा फेंका जाता है. उन्हें ऐसा करने से मना करने पर उल्टे शांतिप्रिय लोगों को धमकी दी जाती है. इस गंभीर संबंध में करीब आठ से दस पीड़ित लोगों के हस्ताक्षर युक्त एक लिखित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है.

पुल का मुंह हुआ बंद

नवादा के दवा दुकानदार कौशल सिंह और मोहम्मद जून ने कहा कि पुल के नीचे स्थित मुख्य नाला कचरे से लगभग पूरी तरह भर चुका है. पुल का मुंह बंद हो जाने पर बारिश का पानी निकलना नामुमकिन हो जाएगा. नाले में जमा कचरा इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि उसमें सब्जियों, फलों और अन्य बाजार से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ लगातार फेंके जा रहे हैं, जिससे सड़न और गंदगी की समस्या विकराल हो रही है.

बीडीओ ने दिया सख्त आश्वासन

नवादा के गोविंदपुर के बीडीओ कुमार शैलेंद्र ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए बताया कि जल्द ही मामले की धरातल पर जांच कर संबंधित दुकानदारों को नाले में कचरा फेंकने से कड़ाई से रोका जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि दर्शन मोड़ से दुर्गा मंदिर तक लगभग दो किलोमीटर लंबा नाला बना हुआ है, जिससे बरसात का पानी तेज गति से बहकर निकलता है, जिसे बचाना जरूरी है.

Also Read: नवादा: पकरीबरावां में फरार आरोपितों के खिलाफ अभियान तेज, मारपीट मामले में एक गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन