ePaper

एक लाख 66 हजार रुपये के साथ साइबर आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 19 Feb 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
एक लाख 66 हजार रुपये के साथ साइबर आरोपित गिरफ्तार

एटीएम, पासबुक, आधार कार्ड किये गये जब्त

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सस्ते दर पर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते एक साइबर अपराधी को शहर के लाइन पार, मिर्जापुर मुहल्ले से धर दबोचा है. एसडीपीओ सदर वन हुलास कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया है कि गुप्त सूचना पर नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मुहल्ले स्थित विधाता पैलेस के पास छापेमारी की गयी. इस दौरान एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले अन्य संलिप्त अपराधी भागने में सफल रहे हैं. गिरफ्तार साइबर आरोपित की पहचान मिर्जापुर मुहल्ले निवासी राजाराम प्रसाद के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई हैं. इसकी निशानदेही पर पुलिस ने उक्त ठिकाने से विभिन्न बैंकों के 10 एटीएम कार्ड, 10 पासबुक व विभिन्न नामों से कई फर्जी आधार कार्ड सहित ठगी के एक लाख 66 हजार रुपये नकद बरामद किये है. गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में बताया कि विभिन्न राज्य की बैंक के खाता खोलकर सस्ते व 24 घंटे के अंदर लोन दिलाने की नाम पर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बनाता हैं. विश्वास में आने के बाद विभिन्न तरह की सर्विस सहित अन्य चार्ज की नाम पर ठगी की जाती हैं, ठगी की राशि विभिन्न खाते से मंगाया जाता है, जिसके एवज में खाता वाले की कमीशन दिया जाता हैं. पूछताछ में बताया कि फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया पर एड देकर आम लोगों को फंसा कर ठगी की जाती हैं. पुलिस ने जांच में कई अन्य साइबर अपराधियों के नाम आये हैं, जिनकी तलाश की जा रही हैं. गौरतलब हैं कि जिले में साइबर अपराधियों की गढ़ माना जाता हैं. झारखंड के जामताड़ा भी इसके पीछे छूट गया हैं. साइबर अपराधियों ऐसे वारिसलीगंज, काशीचक व पकरीबरावां सहित शेखपुरा जिले के शेखुपुरा सराय इलाके में मानो, तो घर घर एक कुटीर उद्योग का रूप ले रखा हैं, जो अब जिले की विभिन्न क्षेत्र में अपना पैर पसार लिया है, जो आम लोगो किया पुलिस की भी एक चुनौती बन गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन