उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्राट अशोक की प्रतिमा का किया अनावरण

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 07 Apr 2025 9:43 PM

विज्ञापन

Nawada news. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को सिरदला प्रखंड के लौंद बाजार स्थित सुभाषचंद्र बोस पार्क में चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. प्रतिमा अनावरण के बाद उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने जनसभा को भी संबोधित किया.

विज्ञापन

एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा कैप्शन- लौंद बाजार में आयोजित सभा में फूलों की माला पहना कर स्वागत करते हुए समर्थक. प्रतिनिधि, सिरदला सोमवार को बिहार सरकार के उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने सिरदला प्रखंड के लौंद बाजार स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक के आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया. प्रतिमा अनावरण के बाद उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने जनसभा को भी संबोधित किया. आयोजित जन सभा की अध्यक्षता लौंद मुखिया धर्मेंद्र कुमार ने किया वहीं मंच संचालन बिनोद कुमार ने संभाला. भाजपा और जदयू के कार्यकर्ताओं के संबोधन उपरांत सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये कार्यों की उपलब्धि गिनाते हुए 2025 विधानसभा के लिए एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने की बात कहते हुए वोट मांगे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्राट अशोक की गाथाओं और कृतियों का बखान करते हुए अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने की बात कही. साथ ही जन सभा को संबोधित करते हुए जहां विपक्ष की महागठबंधन की सरकार के बारे में बिना नाम लिए आड़े हाथ लिया और 2005 के पहले बिहार की बद हाल स्थिति के बारे मे लोगों को बताया. संबोधन में सम्राट चौधरी ने नवादा में वादों का पिटारा खोलते हुए घोषणाओं की झड़ी लगा दी. इसमें मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव से पूर्व 50 लाख युवाओं को रोजगार देना, जिले की प्रत्येक प्रखंड मे एक एक डिग्री कॉलेज,सब्जी भंडारण के लिए एक एक कोल्ड स्टोरेज की स्थापना, सुधा दूध पार्लर खोलने आदि की बात शामिल रही. मौके पर प्रशिक्षु बीडीओ सह डिप्टी कलेक्टर अमरनाथ कुमार, सीओ अभिनव राज, थानाध्यक्ष मोहन कुमार, वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता,विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार, राजू सिन्हा, पूर्व विधायक अनिल सिंह, कन्हैया रजवार, सिरदला के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश कुमार राय, रामस्वरूप यादव, अवधेश कुशवाहा, सुनील प्रसाद, लौंद मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, बिपिन कुमार सहित दर्जनों एनडीए कार्य कर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन