तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Author Bablu kumar|Edited by Dharmendra Kumar
Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों व परिजनों की भीड़.

नारदीगंज के बनगंगा चौरमा में हादसा, ग्रामीणों ने बालू माफियाओं पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा चौरमा स्थित सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग मोती यादव की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक बरियो गांव निवासी स्वर्गीय नरेश यादव के पुत्र थे. हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया, जबकि परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया.

घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था मोती यादव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोती यादव सड़क किनारे अपने घर के पास खड़े थे. इसी दौरान तेज गति से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया. टक्कर इतना भीषण था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.सूचना मिलते ही नारदीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बालू की अवैध ढुलाई से हो रहे हादसे

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बालू माफियाओं द्वारा लगातार अवैध परिवहन किया जा रहा है. उनका कहना है कि इन्हीं तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध बालू कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं.


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन