ePaper

मारपीट मामले में एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated at : 08 May 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Sasaram news. थाना क्षेत्र के अमावां गांव से पुलिस बलों ने मारपीट के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन- थाना परिसर से जेल जाते गिरफ्तार आरोपित. प्रतिनिधि, रजौली थाना क्षेत्र के अमावां गांव से पुलिस बलों ने मारपीट के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बीते 11 मार्च की रात अमावां गांव निवासी स्व. शंकर तिवारी के पुत्र सियाराम तिवारी को शराब के नशे में रहे शैलेंद्र तिवारी के पुत्र राहुल कुमार व स्व. उमाशंकर तिवारी के पुत्र गणेश कुमार हथियार के साथ घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगे. वहीं कुछ देर बाद स्व. विशुन तिवारी के पुत्र शैलेंद्र तिवारी, उमाशंकर तिवारी के पुत्र चंदन तिवारी, राजेश तिवारी व मुकेश तिवारी एवं शैलेंद्र तिवारी की पत्नी गुड़िया देवी एकजुट होकर गाली-गलौज करने लगे. दसका विरोध किये जाने पर उक्त सभी लोगों ने बर्बरता के साथ लाठी-डंडे एवं लोहे के रॉड से मारपीट कर अधमरा कर दिया. जब सियाराम तिवारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े, तब उक्त लोग मरा हुआ समझकर भाग खड़े हुए. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल सियाराम तिवारी को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित सियाराम तिवारी द्वारा लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. उक्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना में पदस्थापित एसआई सत्येंद्र सिंह ने पुलिस बलों के सहयोग से विशुन तिवारी के पुत्र शैलेन्द्र तिवारी, उमाशंकर तिवारी के पुत्र चंदन तिवारी एवं शैलेंद्र तिवारी की पत्नी गुड़िया देवी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों गिरफ्तार लोगों का स्वास्थ्य जांच के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन