ePaper

तीन फरार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated at : 21 Apr 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
तीन फरार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Nawada news. थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत के कुम्हरुआ गांव एवं रजौली पूर्वी पंचायत के धुरगांव से पुलिस बलों ने फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

फोटो- कैप्शन-थाना परिसर से जेल जाते वारंटी. प्रतिनिधि, रजौली थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत के कुम्हरुआ गांव एवं रजौली पूर्वी पंचायत के धुरगांव से पुलिस बलों ने फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न कांडों में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के विरुद्ध कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत किया गया था. कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस बलों ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटियों की पहचान कुम्हरुआ गांव निवासी कालेश्वर यादव के पुत्र गोरेलाल यादव व वादो ठाकुर के पुत्र चंदू ठाकुर एवं धुरगांव गांव निवासी मो इसहार अंसारी के पुत्र मो इदरीस अंसारी के रूप में हुआ है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को गिरफ्तार तीनों वारंटियों का स्वास्थ्य जांच अनुमंडलीय अस्पताल में करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन