साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर कविता व लेखनी को दी जायेगी ताकत
Updated at : 05 May 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन

नवोत्साह साहित्य संगम के नालंदा इकाई का हुआ गठन
विज्ञापन
नवादा कार्यालय.
नवोत्साह साहित्य संगम जिला इकाई नालंदा के गठन के अवसर पर नवादा जिले से नौ कवियों और साहित्यकारों ने भाग लिया. कार्यक्रम दो सत्र में संचालित किया गया. प्रथम सत्र में जिला कमेटी नालंदा का गठन और संगठन के आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गयी. प्रांतीय संयोजक उत्पल भारद्वाज ने कहा की यत्र तत्र सर्वत्र जो साहित्यकार गुमनामी में है. यह संगठन उन्हें मंच प्रदान कर साहित्य की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेगा. उन्होंने आगे कहा नालंदा के बाद क्रमशः मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पटना, जमुई, सीतामढ़ी, अरवल आदि जिलों में जल्द ही कमेटी गठित की जायेगी. उन्होंने कहा इस संगठन का प्रयास बिहार की गौरवशाली साहित्यिक विरासत क पुनर्जीवित करना है. राष्ट्रीय सलाहकार ओमकार कश्यप ने संगठन को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार रखें व संगठन के कवियों को अधिक से अधिक मंच प्रदान करने की बात कही. प्रांतीय मीडिया प्रभारी तथा नवादा जिले के अध्यक्ष नितेश कपूर ने कहा नवादा जिले में नवोदित कवियों को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित कर उन्हें कार्यशाला के माध्यम से और साहित्यिक मजबूती प्रदान की जायेगी. शिक्षाविद एवं सामाजिक व्यक्ति रमेश खन्ना ने नालंदा जिला इकाई के गठन पर खुशी व्यक्त की. दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आगाज किया गया. इसमें नवादा जिले से गौतम कुमार सरगम, नवोदित कवि रंजन कुमार, शुभम कुमार, ओमकार शर्मा कश्यप, शंकर कुमार, प्रांतीय संयोजक उत्पल भारद्वाज, नवादा जिलाध्यक्ष नितेश कपूर ने काव्य गोष्ठी सत्र में अन्य जिलों से आये कवियों के साथ काव्य पाठ किया. राष्ट्रीय संयोजक अविनाश कुमार पाण्डेय ने सभी कवियों का आभार व्यक्त किया. नालंदा के महामंत्री नवनीत कृष्णा, सचिव वर्षा कुमारी वसी, संगठन मंत्री सोनिया आनंद, अध्यक्ष डॉक्टर प्रणय कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




