खेत में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर हुई राख

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 06 Apr 2025 9:45 PM

विज्ञापन

Nawada news. थाना क्षेत्र के जफरा गांव में खेत में लगी गेहूं की फसल में आग लगने की घटना हुई. इस घटना में किसानों के 12 कट्ठा खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी.

विज्ञापन

फोटोकैप्शन- आग लगने के बाद जला हुआ खेत. नारदीगंज. थाना क्षेत्र के जफरा गांव में खेत में लगी गेहूं की फसल में आग लगने की घटना हुई. इस घटना में किसानों के 12 कट्ठा खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गया. घटना में किसान सुबोध सिंह के 10 कट्ठा और पंकज सिंह के दो कट्ठा में गेहूं का फसल को आग ने अपनी आगोश में लेकर स्वाहा कर दिया. घटना रविवार को तकरीबन 11 बजे दिन के आसपास में घटी. किसान कहते हैं कि आग लगने के कारणों का पता नहीं जल पाया. इस रास्ते से टोटो चालक सवारी लेकर जा रहे थे,तभी उनकी नजर खेतों में लगी फसल में आग की लपटें पर पड़ी. तब वे शोर मचाने लगा. शोर-शराबे को सुनकर पीड़ित परिवार के अलावा गांव से काफी संख्या में लोग दौड़े, और पंपसेट, बोरिंग चलाकर आग को बुझाने में लग गये. काफी अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन, तब तक सबकुछ जलकर भस्म हो चुका था. गनीमत रही भीषण आग के प्रकोप ने अन्य किसानों को प्रभावित नहीं कर पाया. इधर, पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना सीओ को देकर आपदा प्रबंधन कोष से सहयोग राशि देने की मांग किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन