बागीबगडीहा स्टेशन से युवक का शव बरामद

Edited by BIPIN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नवादा न्यूज : ट्रेन से कट कर मौत होने की आशंका

विज्ञापन

नवादा न्यूज : ट्रेन से कट कर मौत होने की आशंका

प्रतिनिधि, वारिसलीगंज.

स्थानीय थाना क्षेत्र के बागीबगडीहा स्टेशन से युवक की सिरकटी लाश पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया. बरामद शव की पहचान हाजीपुर पंचायत अंतर्गत गड़ेरिया बिगहा गावं निवासी उपेंद्र चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. वहां से परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सुपुर्द कर दिया. इस घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं प्राप्त हुई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. चारों तरफ मातम छाया हुआ है.

जानकारी के अनुसार, युवक उक्त पंचायत की मुखिया आसो देवी के परिवार का सदस्य बताया जाता है. घटना के बारे में परिजन कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है. कुछ लोगों के कथनानुसार रोहित चेन्नई जा रहा था. ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. हालांकि, घटनास्थल पर युवक का शव रेल पटरी से बरामद हुआ है. पुलिस मामले में जांच व सत्यता पता लगाने का प्रयास कर रही है. घटना के बाद गांव में गम का माहौल है. बताया जाता है कि उसकी मौत के बाद उसके दोस्तों में काफी गम का माहौल है. मृतक के घर में परिजन सहित ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन