मोदी और नीतीश सरकार की उपलब्धियां को गिनाया
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS.जिला अभियान प्रभारी सह जदयू के नेता डॉ सतीश कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर केंद्र में मोदी और प्रदेश की नीतीश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है.
विज्ञापन
जनसंपर्क कर लोगों को विकास कार्यों की दे रहे जानकारी
प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय
.जिला अभियान प्रभारी सह जदयू के नेता डॉ सतीश कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर केंद्र में मोदी और प्रदेश की नीतीश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है.जदयू नेता ने बताया कि 2005 के बाद बिहार में विकास के काम में तेजी आयी है. पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा सभी क्षेत्रों में लगातार काम हुए हैं. महिलाओं को ताकत देने के लिए आधी आबादी को कई योजनाओं से जोड़ा गया है. शराबबंदी कानून ने विधि व्यवस्था को बेह��र किया है. गोविंदपुर विधानसभा के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत बिझो, सेखोदेवरा में संपर्क किया गया. पूर्व मुखिया लीला देवी के आवास पर बैठक के बाद गोबरैया, महुडर, मडपो, महुलियाटाड गांव के अलावा कौवाकोल बाजार में जनसंपर्क करके लोगों के बीच विकास कामों की जानकारी दी गयी. इस मौके पर शिव बालक प्रसाद, राजेंद्र रावत, गोपाल प्रसाद, अनूप कुमार, विकास यादव, भोला महतो, दिलीप सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










