ePaper

यात्री बस से 8.5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 20 Apr 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
यात्री बस से 8.5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

नवादा न्यूज : एक बोतल शराब के साथ एक युवक भी धराया

विज्ञापन

नवादा न्यूज : एक बोतल शराब के साथ एक युवक भी धराया

प्रतिनिधि, रजौली.

थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने यात्री बस से 8.5 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि उत्पाद एसआइ राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आने वाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी गाड़ियों की सघन जांच उत्पाद बलों के सहयोग से की जाती है. जांच के क्रम में पप्पू ट्रेवल्स संख्या बीआर27पी 3632 की जांच के दौरान उत्पाद एसआइ प्रवीण कुमार ने एक युवक के पास रहे बैग से दो बंडल व थैले में रहे तीन बंडल गांजा को बरामद किया, जिसकी कुल मात्रा 8.495 किलोग्राम है. गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के भीम बिगहा गांव निवासी कृष्णा यादव के पुत्र गांगुली कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि रांची में एक व्यक्ति द्वारा तांबा के तार बताकर गांजा नवादा ले जाने को कहा गया था. साथ ही बताया कि गांजा नवादा के मिर्जापुर मुहल्ला निवासी रेणु देवी के पुत्र संटू कुमार को देना था. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गांजा को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर व संदिग्ध संटू कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

वहीं, कृष्णा रथ बस संख्या जेएच 05 एटी 8675 पर सवार एक युवक के पास से 750 एमएल ब्लेंडर्स प्राइड नामक शराब की एक बोतल बरामद हुई. गिरफ्तार युवक की पहचान मधुबनी जिले के लखनौर गांव निवासी बच्चू नारायण झा के पुत्र अवकाश कुमार के रूप में हुई है. जब्त शराब एवं गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही बताया कि दोनों आरोपितों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मौके पर उत्पाद बल एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन